जयपुर

Jaipur 300th Foundation Day: जयपुर मनाएगा 300 साल का जश्न, 1000 करोड़ के विकास कार्यों के साथ पूरे साल होंगे आयोजन

Jaipur 300th Foundation Day: 18 नवंबर 2027 को जयपुर अपनी स्थापना के 300 साल पूरे करेगा। इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार और नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जयपुर में पूरे साल कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली की तर्ज पर अयोध्या पर्व कराने की भी तैयारी है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2026, 9:16 PM IST
hawa mahal
Jaipur 300th Foundation Day: (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। जयपुर अगले साल 18 नवंबर 2027 को अपनी स्थापना के 300 साल पूरे करेगा। ऐसे में सरकार ने भी 300 साल पूरे होने पर पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों को भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां कर रही हैं। जिससे जयपुर की कला, संस्कृति और विरासत की वैश्विक स्तर पर ब्रांडिंग हो सके। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट में गोविंद देव जी कला महोत्सव के तहल पूरे साल शहर में अलग अलग कार्यक्रमों के आयोजन की घोषणा की थी। सरकार की इस घोषणा के क्रियान्वयन के लिए जयपुर नगर निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं और स्थापना वर्ष में पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों का शुरुआती प्लान भी सामने आया है।

अगले साल जयपुर की स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर नगर निगम में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। साल भर चलने वाले कार्यक्रमों में आमजन की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो और कार्यक्रम भव्य तरीके से हों इसके लिए निगम जयपुर स्थापना दिवस वर्ष के दौरान हर महीने जयपुर की परंपराओं, विरासत और कला- संस्कृति की थीम पर अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। कार्यक्रमों को कैसे भव्य बनाया जाए इसके लिए भी आमजन से सुझाव लिए जाएंगे।

प्रवासी जयपुर वासियों को बुलाया जाएगा

निगम के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार जयपुर की स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को जयपुर तक ही सीमित नहीं रखा जाएगा। कार्यक्रमों की ग्लोबल ब्रांडिंग हो इसके लिए विदेशों में बसे प्रवासी जयपुर वासियों को भी विशेष निमंत्रण पर स्थापना दिवस व हर महीने अलग अलग थीम पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रवासी जयपुर वासियों को खास तौर पर बुलाया जाएगा। जिससे विदेश में बसे जयपुरवासी भी जयपुर के 300 साल पूरे होने पर जयपुर की विरासत, कला और संस्कृति को अन्य देशों तक भी पहुंचा सकें।

जयपुर में अयोध्या पर्व का आयोजन

जानकारी के अनुसार दिल्ली की तर्ज पर अगले साल जयपुर की स्थापना के 300 साल पूरे होने पर अयोध्या पर्व का आयोजन भी हो सकता है। जिसमें विशेष प्रदर्शनियों के जरिए आमजन इस अवसर सुंदरकांड, अयोध्या के चारों ओर 84 कोस परिक्रमा की तीर्थ परंपरा को सचित्र देखा जा सके। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भी जयपुर स्थापना दिवस पर जयपुर में आयोध्या पर्व के आयोजन की बात कही थी।

स्थापना दिवस से पहले 1 हजार करोड़ के विकास कार्य होंगे

जयपुर की स्थापना के 300 साल पूरे होने से पहले सरकार ने जयपुर के विकास के लिए विधानसभा में 1 हजार करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड रोड, अंडर पास बेहतर ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के काम शुरू किए हैं। उम्मीद है कि अगले साल तक ये सभी विकास कार्य पूरे होने पर स्थापना दिवस पर ये विकास कार्य जयपुर शहर की एक वैश्विक पहचान पूरे दुनिया के सामने रखेंगे।

क्या बोले महापौर?

अगले साल 18 नवंबर को जयपुर अपनी स्थापना के 300 साल पूरे करेगा। हम पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों को भव्य बनाने और ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी को बढाने के हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। हर महीने जयपुर की परंपरा, विरासत,कला और संस्कृति पर कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। -सुनील कोठारी, महापौर,जयपुर नगर निगम

यह वीडियो भी देखें :

Updated on:
15 Nov 2026, 9:16 PM IST
Published on: