जयपुर

Jaipur 6AM: जयपुर में एक साथ 5 जगह बजा सेहत का अलार्म, युवाओं से लेकर बुजुर्गों में दिखा भारी क्रेज

Jaipur 6AM: राजस्थान पत्रिका के ‘जयपुर 6AM: एक्सपीरियंस योर सिटी’ अभियान में रविवार सुबह हजारों जयपुरवासी सेहत, योग, फिटनेस और सकारात्मकता से जुड़े। पत्रिका गेट, जलमहल, सेंट्रल पार्क, अल्बर्ट हॉल और कुलिश स्मृति वन में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सोशल मीडिया पर यादगार पल साझा किए।
2 min read
Jun 14, 2026
Jaipur 6AM Experience Your City
फोटो: पत्रिका

Jaipur 6AM Experience Your City: जयपुर: गुलाबी नगरी की आज की सुबह बेहद खास, जीवंत और यादगार रही। राजस्थान पत्रिका के अनूठे कम्युनिटी मूवमेंट 'जयपुर 6AM: एक्सपीरियंस योर सिटी' के तहत आज पूरा शहर सुबह 6 बजे एक साथ सेहत और सकारात्मकता की ऊर्जा से सराबोर हो उठा। सुबह 6 से 8 बजे तक चले इस दो घंटे के विशेष आयोजन में शहर के पांच अलग-अलग जगहों पर एक जैसे ही ऊर्जा देखने को मिली, जहां हजारों जयपुरवासियों ने एक साथ खुलकर सांस ली।

इस मूवमेंट में लोग अपने परिवार, मोहल्ले के साथियों, यारों की टोली, बच्चों और बुजुर्गों के साथ पूरे उत्साह के साथ मैदान में पहुंचे। कार्यक्रम को लेकर सभी में भारी क्रेज देखा गया।

इन 5 प्रमुख जगहों पर बिखरी 'जयपुर वाली वाइब'

पत्रिका गेट: सुबह की ताजी हवा के बीच ऊर्जावान शुरुआत।

कुलिश स्मृति वन: प्रकृति की गोद में सेहत का सफर।

अल्बर्ट हॉल: हेरिटेज और फिटनेस का खूबसूरत संगम।

सेंट्रल पार्क: योग और पॉजिटिव मॉर्निंग वाइब्स की गूंज

जलमहल की पाल: पानी की लहरों के बीच संगीत और सेहत का अनूठा अहसास।

इन सभी केंद्रों पर योग, फिटनेस सेशन्स, म्यूजिक, हेरिटेज वॉक और पॉजिटिविटी का ऐसा माहौल दिखा, जिसने जयपुर की सुबह को एक नया आयाम दे दिया। पत्रिका गेट पर रोटरी क्लब नार्थ जयपुर और राजस्थान पत्रिका की ओर से आमजन को सेहतमंद रहने के लिए योगासनों के बारे में और उसके फायदे के बारे में वहां पहुंचे लोगों को बताया गया। इसके बाद इन सभी से योगासन कराया गया।

सोशल मीडिया पर धूम

प्रतिभागियों ने इस यादगार सुबह की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर #जयपुर6AM, #JaipurWaliVibe और #ExperienceYourCity हैशटैग के साथ जमकर शेयर किया।

अपनी यादें अभी भी करें शेयर

अगर आप भी इस यादगार सुबह का हिस्सा रहे हैं, तो अपनी भागीदारी की तस्वीरें और खूबसूरत कैप्शन पत्रिका के व्हाट्सएप नंबर 9057531314 पर भेज सकते हैं। साथ ही आगे के अपडेट्स के लिए इंस्टाग्राम पेज @Jaipur6AM को फॉलो भी कर सकते हैं।

Updated on:
14 Jun 2026 08:06 am
Published on:
14 Jun 2026 07:24 am