जयपुर

Jaipur News: पब्लिक पार्क में मॉर्निंग वॉक करते हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, मिला जीवनभर का दर्द, जानें पूरा मामला

Minor Assault Case: जयपुर में पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान नाबालिग को एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने दोस्ती के बहाने पर पहले नजदीकियां बढ़ाई और बाद में धोखे से बुलाकर नाबालिग से रेप किया।
2 min read
Mar 31, 2026
पत्रिका फाइल फोटो
पत्रिका फाइल फोटो

Minor Assault Case: जयपुर में पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान नाबालिग को एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया। युवक ने दोस्ती के बहाने पर पहले नजदीकियां बढ़ाई और बाद में धोखे से बुलाकर नाबालिग से रेप किया और उसे जीवनभर का दर्द झेलने पर विवश कर डाला। पुलिस ने केस दर्ज कर बीती रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

जयपुर शहर के एक थाना इलाके में एक 17 साल की किशोरी पार्क में रोजाना मॉर्निंग वॉक करने जाती थी। पार्क में ही उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। मॉर्निंग वॉक के दौरान किशोरी की आरोपी युवक से दोस्ती हुई थी। पुलिस को दी रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुला घर में बुलाया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर रविवार रात आरोपी युवक को अरेस्ट किया है।

मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर बढ़ाई नजदी​कियां

पुलिस ने बताया कि जयपुर की रहने वाली नाबालिग लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह मॉर्निंग वॉक पर रोज सार्वजनिक पार्क में जाती है। पार्क में घूमने के दौरान पिछले दिनों उसकी आरोपी युवक से मुलाकात हुई थी। दो-तीन दिन लगातार दोनों की बातचीत होने पर मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिए।

बीते शुक्रवार को आरोपी ने नाबालिग को मिलने के बहाने बुलाया। मिलने जाने पर बहला-फुसलाकर उसे धोखे से एक घर में ले गया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने नाबालिग को डरा धमकाया और उसके साथ रेप किया।
आरोपी के चंगुल से छूटने पर डरी-सहमी नाबालिग पीड़िता परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया।

अनजान लोगों से मोबाइल नंबर शेयर करना घातक

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर अनजान लोगों से संपर्क बढ़ाना अथवा मोबाइल नंबर शेयर करना खतरनाक हो सकता है। अनजान लोगों से मोबाइल नंबर शेयर होने पर साइबर फ्रॉड समेत अन्य धोखाधड़ी होने की आशंका रहती है। पुलिस ने युवाओं से इस तरह के मामलों में सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

Updated on:
31 Mar 2026 11:45 am
Published on:
31 Mar 2026 11:45 am
Also Read
View All