जयपुर

जयपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई : नाहरगढ़ अभयारण्य का वनपाल और गार्ड 50 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप

नाहरगढ़ अभयारण्य में फिल्म शूटिंग से जुड़ी एनओसी और सिक्योरिटी राशि लौटाने के बदले रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
less than 1 minute read
• •
Oct 08, 2026
Nahargarh Sanctuary
Nahargarh: नाहरगढ़ जैविक उद्यान (फाइल फोटो-पत्रिका)

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जयपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहरगढ़ अभयारण्य से जुड़े वनपाल और फॉरेस्ट गार्ड को रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया है। एसीबी ने वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार रुपए और फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा। दोनों आरोपियों से कुल 50 हजार रुपए की रिश्वत राशि बरामद की गई है। कार्रवाई एसीबी एएसपी महावीर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में की गई।

जानकारी के अनुसार, मामला फिल्म शूटिंग से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि फिल्म शूटिंग के लिए एनओसी देने और सिक्योरिटी राशि वापस करने की एवज में वन विभाग से जुड़े इन अधिकारियों की ओर से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और गुरुवार को दोनों आरोपियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया।

फॉरेस्ट गार्ड 30 हजार लेते ट्रैप

एसीबी की कार्रवाई के दौरान वनपाल श्याम सिंह को 20 हजार रुपए तथा फॉरेस्ट गार्ड शिव किशोर को 30 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया गया। कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई और उनसे पूछताछ की जा रही है।

आरोपियों से पूछताछ कर रही एसीबी

यह कार्रवाई एसीबी एसपी पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में हुई। वहीं एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता और एडीजी स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल एसीबी की टीम दोनों आरोपियों से रिश्वत प्रकरण से जुड़े तथ्यों और लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Updated on:
08 Oct 2026 05:05 pm
Published on:
08 Oct 2026 05:04 pm