जयपुर

जयपुर में बस का इंतजार कर रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में मौत

दिल्ली रोड स्थित मीना पेट्रोल पंप के पास बस का इंतजार कर रही आशु को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। आशु की एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 10:57 AM IST
jaipur death
बस का इंतजार कर रही छात्रा को अज्ञात वाहन ने कुचला, अस्पताल में मौत

जयपुर. पढ़-लिखकर परिवार का सहारा बनने का सपना देखने वाली 25 वर्षीय छात्रा आशु सामरिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। झालाना डूंगरी जाने के लिए दिल्ली रोड स्थित मीना पेट्रोल पंप के पास बस का इंतजार कर रही आशु को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

आधा घंटे तक पुलिस-एम्बुलेंस का इंतजार

मृतका परिजन का आरोप है कि हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक न तो पुलिस पहुंची और न एम्बुलेंस मिली। सड़क पर गंभीर घायल पड़ी आशु को लोगों ने एक निजी वाहन की मदद से अस्पताल पहुंचाया। परिजन का कहना है कि समय पर मदद मिलती, तो शायद उसकी जान बच जाती।

मजदूर पिता की सबसे बड़ी बेटी थी

लक्ष्मीनारायणपुरी निवासी आशु राजस्थान विश्वविद्यालय में एमए-एमएससी (फिजियोलॉजी) थर्ड सेमेस्टर की छात्रा थी। वह घर में सबसे बड़ी थी। उसके पिता मालचंद मजदूरी कर परिवार पालते हैं। सीमित संसाधनों में उन्होंने बेटी को पढ़ाया था। हादसे के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

Updated on:
17 Nov 2026, 10:57 AM IST
Published on: