
Hanuman Beniwal : जयपुर के एक महिला कॉलेज में आयुर्वेद पीजी प्रवेश परीक्षा की पहली शिफ्ट रद्द कर दी गई है। सुबह 10 बजे शुरू होने के 15 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा में बाधा आ गई थी। यह परीक्षा NTA करा रही थी। इस परीक्षा के रद्द होने के बाद आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर निशाना साधा। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि एक बार फिर @NTA_Exams की गंभीर लापरवाही सामने आई है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आज लिखा कि जयपुर में आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजित आयुर्वेदिक PG परीक्षा के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक महिला PG कॉलेज में बिजली गुल होने से कई कंप्यूटर बंद हो गए और परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने आगे लिखा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर लापरवाही है। परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में तकनीकी एवं विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करना NTA की जिम्मेदारी है। इस अव्यवस्था ने एक बार फिर NTA की लचर और गैर-जिम्मेदार परीक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सांसद हनुमान बेनीवाल कहा कि मेहनत और वर्षों की तैयारी के बाद परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ इस प्रकार खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। क्या केंद्रीय शिक्षा मंत्री @JoshiPralhad NTA की इस गंभीर लापरवाही के संदर्भ में कोई जवाब देंगे?
मैं मांग करता हूं कि इस पूरे मामले की तत्काल उच्चस्तरीय जांच हो और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व परीक्षा केंद्र के जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।
जयपुर के एक महिला कॉलेज में आयुर्वेद पीजी प्रवेश परीक्षा की पहली शिफ्ट रद्द कर दी गई है। सुबह 10 बजे शुरू होने के 15 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा में बाधा आ गई थी। बहुत सारे कम्प्यूटर बंद हो गए। इसके बाद अभ्यर्थियों ने सेंटर के बाहर हंगामा किया। कुछ स्टूडेंट्स ने नकल के भी आरोप लगाए हैं।
परीक्षा दे रहीं डॉ. मारिया कहती हैं, बिजली चली गई थी। जब जनरेटर चालू किया गया, तो उसमें कोई बड़ी तकनीकी खराबी आ गई, और इस वजह से छात्रों का लगभग डेढ़ घंटा बर्बाद हो गया। ज़ाहिर है, ये छात्र बहुत मेहनत करते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए वे दो-तीन साल तक मेहनत करते हैं। कॉलेज प्रशासन ने कोई बैकअप इंतज़ाम नहीं किया था।
परीक्षा देने आए एक और स्टूडेंट का कहना है, हमारे अंदर जाने का तय समय दोपहर 2.30 बजे था और परीक्षा 3 बजे शुरू होनी थी। फिर भी, उन्होंने अभी-अभी अंदर जाने की प्रक्रिया शुरू की है। अब तक कोई जवाब नहीं मिला है, और चूंकि हमारी परीक्षा में देरी हो रही है, इसलिए हमें अभी भी कुछ पता नहीं है।
वहीं NTA ने पहली शिफ्ट के आयुर्वेदिक पीजी एंट्रेंस परीक्षा में हुए टेक्विकनल एरर के बाद परीक्षा नहीं दे पाने वाले 49 स्टूडेंट्स के लिए 1 सितंबर को वापिस से परीक्षा करवाने की घोषणा की है। यह परीक्षा राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन जयपुर के सेंटर पर होगा।