10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTA ने रद्द की जयपुर सेंटर की AIAPGET परीक्षा, एग्जाम के दौरान हुई थी ‘बिजली गुल’, हंगामे के बाद फैसला

जयपुर के PG कॉलेज में AIAPGET परीक्षा के दौरान डेढ़ घंटे बिजली गुल। बिना पावर बैकअप बंद रहे कंप्यूटर, छात्रों का भारी हंगामा, 3 छात्राएं हुई बेहोश।
3 min read
Google source verification
jaipur aiapget exam power outage sree sathya sai college protest

AIAPGET Exam power outage in Jaipur - Pic

जयपुर में राष्ट्रीय स्तर की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा AIAPGET 2026 के दौरान परीक्षा केंद्र की भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। दरअसल, शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक पीजी कॉलेज में आयोजित परीक्षा शुरू होने के महज 15 से 20 मिनट बाद ही अचानक बिजली गुल हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक परीक्षा केंद्र पर पावर बैकअप और जनरेटर की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई देर तक सभी कंप्यूटर सिस्टम ठप पड़े रहे। परीक्षा हॉल में बैठे अभ्यर्थी बिना लाइट और पंखे के सिस्टम के चालू होने का इंतजार करते रहे, लेकिन कंप्यूटर शुरू नहीं हो सके।

दोपहर 12 बजे निर्धारित समय पूरा होने का हवाला देते हुए परीक्षा केंद्र प्रशासन ने अभ्यर्थियों को जबरन सेंटर से बाहर निकाल दिया। महीनों और सालों की कड़ी मेहनत पर पानी फिरता देख अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कॉलेज परिसर के बाहर जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। सबसे बड़ी बात ये रही कि हंगामे के कुछ ही घंटों बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बड़ा फैसला लिया और जयपुर के इस एक सेंटर पर हुई परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। 

49 अभ्यर्थियों की पुनः परीक्षा 1 सितंबर को

एजेंसी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार AIAPGET परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2026 को शिफ्ट-I में किया गया। इस परीक्षा के लिए कुल 36,979 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 35,837 अभ्यर्थी देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 35,788 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी हो सकी।

हालांकि, जयपुर के श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण 49 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इस केंद्र पर कुल 192 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। बिजली कटौती की समस्या का कारण परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी M/s Eduquity Career Technologies Private Limited से संबंधित बताया गया है। जिन 49 अभ्यर्थियों की परीक्षा पूरी नहीं हो सकी, उन्हें हुई असुविधा के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने खेद व्यक्त किया है।

इन अभ्यर्थियों के लिए पुनः परीक्षा 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा Rajasthan College of Engineering for Women, Jaipur में होगी। पुनः परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी इन अभ्यर्थियों के लिए जारी किए जाने वाले संशोधित एडमिट कार्ड के माध्यम से साझा की जाएगी।

किसी भी जानकारी या स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या NTA को aiapget@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। 

बिजली गुल के बाद हुआ था हंगामा

अभ्यर्थियों ने बयां किया दर्द

परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने केंद्र व्यवस्थापकों और परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि उन्होंने सालभर इस परीक्षा के लिए दिन-रात एक करके तैयारी की थी, लेकिन सेंटर की बुनियादी कमियों ने उनका भविष्य अधर में लटका दिया।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा शुरू होने के कुछ ही देर बाद पावर कट हो गया। इसके बाद 12 बजे तक छात्र अपनी सीटों पर लाचार बैठे रहे। छात्रों का आरोप है कि उन्हें छूटे हुए समय की भरपाई दिए बिना ही परीक्षा हॉल से बाहर कर दिया गया।

गंभीर सवाल- बिना पावर बैकअप कैसे मिला परीक्षा केंद्र?

राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड (CBT) परीक्षा कराने के लिए निर्धारित नियमों के अनुसार हर परीक्षा केंद्र पर अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई (UPS) और हैवी जनरेटर बैकअप होना अनिवार्य है। इसके बावजूद जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सत्य साईं PG कॉलेज को सेंटर बनाए जाने और वहां पावर बैकअप का इंतजाम न होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अभ्यर्थियों ने मांग की है कि इस परीक्षा केंद्र की अव्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय जांच की जाए और जिन अभ्यर्थियों का समय बिजली कटौती के कारण बर्बाद हुआ है, उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए या उन्हें उचित बोनस समय देकर राहत दी जाए।

मौके पर पहुंची पुलिस, छात्रों में आक्रोश

घटना के बाद सेंटर के बाहर छात्रों के बढ़ते हंगामे को देखते हुए स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बेहोश हुई छात्राओं को प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इस पूरे मामले को लेकर आयुष स्नातकोत्तर अभ्यर्थियों में गहरा रोष व्याप्त है और वे सोशल मीडिया के जरिए भी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और संबंधित अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।