22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CJP अब जयपुर में देगी ‘जंतर-मंतर’ जैसा बेमियादी धरना, जानें संस्थापक अभिजीत दीपके ने क्या किया ऐलान? 

जयपुर में CJP कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद संस्थापक अभिजीत दीपके का सबसे बड़ा ऐलान: कंवरापुरा स्कूल के बाहर देंगे 'जंतर-मंतर' जैसा बेमियादी धरना, रखीं 3 प्रमुख मांगें
3 min read
Google source verification
cjp abhijeet dipke jaipur jantar mantar style protest rajasthan govt

CJP leader Abhijeet Dipke

जयपुर के कंवरापुरा में सरकारी प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के साथ हुई हाथापाई और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में सियासी पारा अब चरम पर पहुंच गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने सबसे करीबी सहयोगी और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका तथा अन्य कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के बाद अब खुद जयपुर आकर मोर्चा संभालने का ऐलान कर दिया है। अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि वे दिल्ली के ऐतिहासिक 'जंतर-मंतर' की तर्ज पर उसी कंवरापुरा स्कूल के बाहर बेमियादी धरने पर बैठेंगे, जहां यह पूरा विवाद और हंगामा हुआ था। उन्होंने राजस्थान सरकार और स्थानीय पुलिस-प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक यह धरना खत्म नहीं होगा।

गौरतलब है कि जयपुर के बगरू विधानसभा क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से ही पूरे प्रदेश में सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर राजनीति गर्मा गई है। अभिजीत दीपके के इस ताजा रुख के बाद पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है।

48 घंटे का अल्टीमेटम- CJP की 3 बड़ी मांगें

अभिजीत दीपके ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए राजस्थान सरकार को 48 घंटे की समयसीमा देते हुए अपनी मांगें सार्वजनिक की हैं-

जर्जर स्कूलों का जीर्णोद्धार: जयपुर के बदहाल और जर्जर सरकारी स्कूलों की इमारत सुधारने का काम तुरंत शुरू किया जाए, ताकि मासूम बच्चे किसी शेड या तबेले में पढ़ने को मजबूर न हों।

हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी: कंवरापुरा में CJP टीम और आशुतोष रांका पर जानलेवा हमला करने वाले 'भाजपा समर्थित गुंडों' को तत्काल चिह्नित कर गिरफ्तार किया जाए।

मीडिया और एंट्री बैन का आदेश वापस हो: सरकारी स्कूलों में मीडिया और बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने वाले प्रशासनिक आदेश को सरकार तुरंत प्रभाव से रद्द करे।

जब तक स्कूल दुरुस्त नहीं होगा, वहीं जमे रहेंगे : अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वे अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और बच्चों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे-

"I will go to Jaipur if the school repair work doesn’t begin and the BJP goons are not arrested within the next 48 hours."

वीडियो प्रतिक्रिया में दीपके ने कहा, "हम उसी स्कूल के बाहर धरने पर बैठेंगे जहां पर हंगामा हुआ है। हमारा यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक स्कूल को दुरुस्त करने का काम जमीनी स्तर पर शुरू नहीं होता। हम अपने देश के बच्चों को शेड या बदहाल इमारतों के नीचे नहीं पढ़ने देंगे, वे बेहतर क्लासरूम्स के हकदार हैं।"

आमजन और समर्थकों से जयपुर पहुंचने की अपील

अभिजीत दीपके ने न केवल खुद जयपुर आने का ऐलान किया है, बल्कि राजस्थान की आम जनता, अभिभावकों और सीजेपी समर्थकों से भी इस सत्याग्रह में जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसी एक राजनीतिक दल या कार्यकर्ता की नहीं है, बल्कि राजस्थान के लाखों गरीब बच्चों के भविष्य से जुड़ी है।

दीपके के मुताबिक, अगर 48 घंटे के भीतर पुलिस और प्रशासन सख्त कदम नहीं उठाते हैं, तो कंवरापुरा में पूरे प्रदेश के लोग इकट्ठा होकर बेमियादी धरना शुरू करेंगे।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इससे पहले जारी अपने बयानों में अभिजीत दीपके ने Gen-Z भाषा का इस्तेमाल करते हुए राजस्थान की कानून व्यवस्था को घेरा था। दीपके ने कहा, "What the F is happening in Rajasthan????? Goons of BJP are after the blood of Ashutosh and other CJP volunteers. How can Rajasthan Police allow this kind of attack? The govt is being run by goons. Only goons can have a problem with us demanding better schools. We need to save our country from these goons."