जयपुर

Bharat Jodo Setu : जयपुर से बड़ी खबर, भारत जोड़ो सेतु में पड़ी दरार! जेडीए इंजीनियर बता रहे कंस्ट्रक्शन ज्वॉइंट

Bharat Jodo Setu : जयपुर से बड़ी खबर। भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड में बड़ी दरार! दरार को देखकर लोग दहशत में आ गए हैं। जेडीए के इंजीनियर इसे कंस्ट्रक्शन ज्वाइंट बता रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jan 2026, 7:58 AM IST
Jaipur big news Bharat Jodo Setu bridge appeared crack JDA engineers are calling it a construction joint
भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड में बड़ी दरार। फोटो पत्रिका

Bharat Jodo Setu : तीन साल पहले बना भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड में नेहरू सहकार भवन के सामने बड़ी दरार दिखाई देने लग गई है। अंबेडकर सर्कल से सोडाला तक जा रहे एलिवेटेड रोड से गुजरने वालों को डर सताने लगा है, दरार देख लोग दहशत में हैं। जबकि, जेडीए के इंजीनियर इसे कंस्ट्रक्शन ज्वाइंट बता रहे हैं।

ये ज्वॉइंट खुलने के लिए ही होते हैं - जेडीए एसई

जेडीए ने इस एलिवेटेड रोड को 2022 में ही तैयार किया है। अब नेहरू सहकार भवन के सामने पिल्लर के ऊपर यह दरार दिखाई दे रही है। इसे लेकर जेडीए के एसई विवेक शर्मा का कहना है कि एलिवेटेड रोड पर हर 30-30 मीटर पर कंस्ट्रक्शन ज्वॉइंट दे रखे हैं, जो दरार जैसा दिखाई देता है। ये ज्वॉइंट खुलने के लिए ही होते हैं।

बढ़ी फिक्र…रोजाना गुजरते हजारों वाहन

भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड से रोजाना हजारों वाहन निकलते हैं। इस एलिवेटेड से अजमेर रोड, श्याम नगर, वैशाली नगर और सोडाला जाने वाले वाहन चालक निकलते हैं।

भारत जोड़ो सेतु एलिवेटेड रोड क्या है?

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में 'भारत जोड़ो सेतु' की सौगात दी थी। यह सेतु 250 करोड़ रुपए की लागत से यह एलिवेटेड रोड एलआईसी भवन से सोडाला तक बना हुआ है। एलिवेटेड रोड से जयपुरवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।

Updated on:
6 Jan 2026, 7:58 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी