जयपुर

जयपुर में चोरी की बड़ी वारदात, 4 घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर ले उड़े चोर, आईफोन और डेढ़ लाख की घड़ी भी चुराई

Jaipur Crime: राजधानी जयपुर में नकबजनी करने वाले एक के बाद एक कई घरों के ताले तोड़ लाखों रुपए कीमत के जेवर और अन्य कीमती सामान चोरी कर रहे हैं। करणी विहार, चित्रकूट और वैशाली नगर के चार घरों में वारदात की है।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2025, 9:16 AM IST
Jaipur Crime
चोरी की बड़ी वारदात (पत्रिका फाइल फोटो)

Jaipur Crime: जयपुर में चोरी की घटनाओं ने राजधानी के घरों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। करणी विहार, चित्रकूट और वैशाली नगर में एक के बाद एक घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपए मूल्य के जेवर और कीमती सामान चोरी कर रहे हैं।


बता दें कि करणी विहार थाने में ललितेश उपाध्याय ने गुरुवार को चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, वैशाली नगर के ए-ब्लॉक में ऋत्विक सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर में रखे जेवरात और नकद पैसे ले लिए। इस दौरान परिवार मुंबई यात्रा पर था।


चित्रकूट थाने में नेमी नगर निवासी टीना यादव ने भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने की अंगूठी, चेन, 10 हजार रुपए नकद, आईफोन और डेढ़ लाख रुपए मूल्य की घड़ी चोरी कर ली।


इसी थाने में पदम सरोवर निवासी विक्रम दत्त शर्मा ने भी चोरी की शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 50 हजार रुपए नकद, मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की बाली समेत लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के आभूषण चोरी किए।

पुलिस ने बताया कि वारदातों के समय घरों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे चोर आसानी से चोरी कर गए। करणी विहार, चित्रकूट और वैशाली नगर थानों की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने जनता से सतर्क रहने और अनजान लोगों पर भरोसा न करने की सलाह दी है।


राजधानी में बढ़ती चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस लोगों को अपने घरों और कीमती सामान की सुरक्षा के लिए जागरुक कर रही है और आश्वस्त किया है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। वारदातों की लगातार हो रही रिपोर्ट से निवासियों में डर और चिंता बढ़ रही है।

Updated on:
25 Oct 2025, 9:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan: कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में सत्यवीर अलोरिया अध्यक्ष नियुक्त, प्रतीक सिंह को-चेयरपर्सन बने, 7 कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त

घर के अंदर चाबी, बाहर चोरी हो गई गाड़ी, कीलैस एंट्री वाली लग्जरी कारें चोरों के निशाने पर

राजस्थान विश्वविद्यालय के कॉलेज में फ्रेशर पार्टी की मांग पर बवाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह चूंडावत ने हटाई प्रिंसिपल की कुर्सी

पंचायत चुनाव के नतीजों से भाजपा आलाकमान नाराज, राजस्थान के दिग्गज नेताओं को दिल्ली तलब कर लिया आड़े हाथ

Rajasthan UP Zila Pramukh Chunav: एक दिन में ही बदले समीकरण: चूरू में कांग्रेस तो ब्यावर में भाजपा ने जीता उप जिला प्रमुख चुनाव, जानें कहां से कौन जीता