जयपुर

Jaipur News : चोरी के संदेह में नाबालिग को बंधक बनाकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jaipur News : नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2024, 8:46 AM IST
Varanasi police, police fir, varanasi news, crime news, up news, Varanasi News in Hindi, Latest Varanasi News in Hindi, Varanasi Hindi Samachar

जयपुर। विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में एक नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में पुलिस ने गोविंदगढ़ निवासी कन्हैयालाल गौरा, मुरलीपुरा निवासी राजेश प्रजापत और बहारना निवासी प्रमोद प्रसाद को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके एक साथी की पुलिस अभी तलाश कर रही है।

थानाधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो की तस्दीक की तो पता चला कि, यह घटना सब्जी मण्डी की है, जहां तीन-चार दिन पहले कुछ लोगों ने मूलतः झारखंड निवासी एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के संदेह में पकड़ा था। उन्होंने नाबालिग का शर्ट उतरवाकर उससे मारपीट की और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Updated on:
25 Sep 2024, 8:46 AM IST
Published on: