7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शर्मनाक: महिला के कपड़े फाड़े, बाल पकड़कर घसीटा

Jaipur News : राजधानी जयपुर में शर्मनाक हरकत सामने आई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 25 Sep 2024, 8:28 AM IST

file photo

जयपुर। माणक चौक थाना इलाके में चार दिन पहले एक महिला से मारपीट करने और खाली कागज पर हस्ताक्षर करवाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने इस मामले में 5 महिलाओं सहित 9 जनों को गिरफ्तार कर लिया। थानाप्रभारी गुरु भूपेन्द्र ने बताया कि इस संबंध में 21 सितंबर को पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने बताया कि ससुराल में झगड़े की वजह से महिला अलग रह रही है।

यह भी पढ़ें : शारदीय नवरात्र महोत्सव तीन से, घर घर होगी घट स्थापना

आरोप है कि, 20 सितंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी सास, पति सहित कई लोग आए। घर में घुसकर मारपीट की और गले से सोने की चेन, टॉप्स, अंगूठी और चांदी को पायजेब निकाल ली। महिला का आरोप है कि, ससुराल वाले उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए गाड़ी में पटककर बस्सी ले गए, उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। एक कमरे में बंद कर उसके साथ छेडछाड़ की गई। इसके बाद आरोपियों ने उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर करवा लिए।

यह भी पढ़ें : यात्री हो जाएं सावधान, बिना टिकट यात्री भी अब परिचालक के साथ होगा दोषी, वसूलेंगे जुर्माना