जयपुर

Jaipur Crime News: स्ट्रांग रूम काटकर डेढ़ करोड़ के डायमंड और गोल्ड चोरी, जयपुर में ज्वेलर्स की फैक्ट्री पर चोरों का धावा

Jaipur Crime News: आभूषणों के साथ कारपेट और एसी भी उठा ले गए चोर, सीतापुरा की बंद फैक्टरी का स्ट्रॉन्ग रूम काटकर डेढ़ करोड़ के डायमंड-गोल्ड पार
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 10:09 AM IST
Jaipur Crime News
स्ट्रांग रूम काटकर डेढ़ करोड़ के डायमंड और गोल्ड चोरी

जयपुर. सीतापुरा रीको स्थित एसईजेड (सेज) क्षेत्र में स्थित 'शंकर ज्वैल्स' फैक्टरी में चोरों ने 1.75 करोड़ रुपए के आभूषण उड़ा लिए। हैरान करने वाली बात यह है कि बदमाश सिर्फ डायमंड, गोल्ड, प्लेटिनम और कलर स्टोन के महंगे गहने ही नहीं ले गए, बल्कि जाते-जाते फैक्टरी का कारपेट, एसी और यहां तक कि वाशिंग मशीन का ड्रम तक नहीं छोड़ा। फैक्टरी के पार्टनर और श्याम नगर निवासी अजय शंकर खंडेलवाल को 12 नवंबर को इस चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद सांगानेर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

औद्योगिक और कड़े सुरक्षा पहरे वाले जोन में इस तरह की सेंधमारी ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इतना सामान ले जाने के लिए बदमाशों ने किस वाहन का इस्तेमाल किया था।

सात महीने से बंद थी फैक्टरी, न कैमरे थे न चौकीदार

पुलिस और फैक्टरी मालिक के अनुसार, यह फैक्टरी पिछले सात महीने से बंद थी। सुरक्षा के नाम पर वहां लापरवाही की हदें पार थीं।

चौकीदार की मौत: फैक्टरी के एकमात्र वॉचमैन का निधन हो चुका था, जिसके बाद वहां कोई स्थायी सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया गया था।

खराब कैमरे: फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे महीनों से खराब पड़े थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने बिना किसी डर के वारदात को अंजाम दिया।

लंबा वक्त मिला: फैक्टरी लंबे समय से बंद होने के कारण बदमाशों को स्ट्रॉन्ग रूम काटने और भारी सामान समेटने के लिए पूरा अनुकूल माहौल और पर्याप्त समय मिल गया।

Updated on:
19 Nov 2026, 10:09 AM IST
Published on: