जयपुर

जयपुर में खूंखार कुत्ते का खौफ: मासूम बच्चे को 10 फीट तक घसीटा, पेट पर गहरे घाव; डरा हुआ है पूरा मोहल्ला

जयपुर के गोपालपुरा बाइपास स्थित गोविंदा कॉलोनी में मौलिक सोनी पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे 10 फीट तक घसीट लिया। पेट पर दो जगह काटने के निशान आए। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद नगर निगम की टीम कुत्ता पकड़ने में नाकाम रही।
2 min read
Feb 22, 2026
Jaipur dog attack
साढ़े तीन वर्ष को मौलिक को 10 फीट खींचकर ले गया कुत्ता (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: गोपालपुरा बाइपास स्थित गोविंदा कॉलोनी में बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे साढ़े तीन साल के मौलिक सोनी नामक बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। घर के गेट से बच्चे को करीब 10 फीट खींचकर ले गया।
बता दें कि कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को बचाने दौड़े तो कुत्ता छोड़कर भागा। बच्चे के पेट पर दो जगह काटने के निशान हैं। परिजनों का कहना है कि बच्चे के शरीर पर कपड़े ज्यादा होने की वजह से घाव कम हैं।

घटना के बाद बच्चा बाहर जाने से डरता है। बच्चे के पिता धीरज सोनी ने बताया कि 16 फरवरी को दोपहर तीन बजे मौलिक अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। दोस्तों को छोड़ने पड़ोस में गया तो सड़क पर बैठे कुत्ते ने हमला कर दिया।

टीम आई, गई और फिर वापस नहीं आई

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम में संपर्क किया। धीरज सोनी ने बताया कि निगम को दो बार कहा कि 48 घंटे में गाड़ी आने की बात कही। मौके पर टीम आई। कुत्ता पकड़ में नहीं आया।

इसके बाद टीम मानसरोवर चली गई। फिर वापस लौटकर नहीं आई। घटना को पांच दिन हो चुके हैं। 18 फरवरी को निगम मुख्यालय में जाकर कॉलोनी की विकास समिति ने आवारा कुत्तों के आतंक और काटने की घटना के बारे में शिकायत दी। इसके बाद भी हलचल नहीं हुई।

उपायुक्त कुछ बोलीं ही नहीं

शहर में कुत्ते हमला कर रहे हैं। इस मामले में जब पशु प्रबंधन शाखा उपायुक्त सीमा शर्मा से बात करना चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। न ही मैसेज का जवाब दिया। दरअसल, एसीबी की कार्रवाई में दो पशु चिकित्सकों के पकड़े जाने के बाद अब तक निगम में कामकाज ठप पड़ा है। अवैध डेयरियों से लेकर श्वानों के बधियाकरण के काम में लापरवाही बरती जा रही है।

Updated on:
22 Feb 2026 09:05 am
Published on:
22 Feb 2026 09:05 am