जयपुर

Jaipur News: शादी की अगली रात ही दूल्हे ने दिखा दिया असली रंग, नहीं सह सकी दुल्हन, चली गई जान

Husband Sentenced To Life Imprisonment: इस आयोजन में और भी कई जोड़ों ने फेरे लिए थे। लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन का विकास के घर स्वागत किया गया तो उस दिन सब सही थी।

less than 1 minute read
May 23, 2025
bride demo pic

Jaipur Court News: राजधानी जयपुर से खबर है। दहेज प्रकरण कोर्ट ने विकास नाम के एक युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर अपनी पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करने के आरोप थे। जांच में ये सही पाए गए और उसके बाद कोर्ट ने उसकी सजा पर फैसला सुनाया। मामला जयपुर का है और यह शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी। दुल्हन ने तीसरे महीने में सुसाइड कर लिया था।

मिली जानकारी के अनुसार विकास का जून 2017 में सामूहिक विवाह हुआ था। इस आयोजन में और भी कई जोड़ों ने फेरे लिए थे। लेकिन शादी के बाद जब दुल्हन का विकास के घर स्वागत किया गया तो उस दिन सब सही थी। अगले दिन सवेरे भी हालात सही ही चल रहे थे। दुल्हन किचन में अपनी पहली रसोई बनाने जा रही थी, कि उसी शाम विकास ने हाथ उठाया और दहेज की मांग करने लगा। दुल्हन ने अपने भाई को इसकी सूचना दी तो भाई और परिवार के कुछ लोग विकास के घर उसे समझाने पहुंचे।

उस समय तो विकास मान गया लेकिन लगातार अपनी पत्नी को दहेज के लिए टॉर्चर करता रहा। बात यही नहीं थमी, विवाद बढ़ता चला गया और आखिर तीन महीने के बाद विवाहिता ने सुसाइड कर लिया। उसके भाई ने मुकदमा दर्ज कराया और जांच पड़ताल एवं कई गवाहों के बयान के बाद मामला विकास की सजा तक पहुंचा। दहेज प्रकरण कोर्ट ने विकास को कल आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Published on:
23 May 2025 08:27 am
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर