जयपुर

Jaipur Emotional Story : मां-बहन ही थीं उसकी दुनिया, लेकिन परिवार को संभालने की कोशिश में टूट गया लक्की

Jaipur Emotional Story : जयपुर। पिता का साया 15 साल पहले उठ गया था। मां और बहन ही उसकी पूरी दुनिया थीं। 32 वर्षीय लक्की तिवाड़ी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। आखिरकार उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसके पीछे छोड़े संदेश में परिवार को संभाल नहीं पाने की उसकी बेबसी झलकती है।
2 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 4:08 PM IST
jaipur emotional story shastri nagar triple death case lucky broke down
Jaipur : फाइल फोटो पत्रिका।

Jaipur Emotional Story : जयपुर। पिता का साया 15 साल पहले उठ गया था। मां और बहन ही उसकी पूरी दुनिया थीं। 32 वर्षीय लक्की तिवाड़ी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। वह ऑनलाइन ट्रेडिंग का छोटा-मोटा काम कर घर का खर्च चलाने की कोशिश कर रहा था। उसकी चाहत थी कि किसी तरह मां और बहन को संभाल सके, लेकिन आर्थिक तंगी और घर के रोज-रोज के विवादों ने उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। आखिरकार उसने ऐसा कदम उठा लिया, जिसके पीछे छोड़े संदेश में परिवार को संभाल नहीं पाने की उसकी बेबसी झलकती है। गौरतलब है कि लक्की के पिता की भी 15 साल पहले मौत हो गई थी। जयपुर में शास्त्री नगर में हुई एक ही परिवार के तीन मौतों हुईं। आज उनके शव का पोस्टमार्टम होगा।

आए दिन होता था विवाद

एसीपी दिलीप के अनुसार, लक्की ने घर में तीन-चार जगह कागजों पर मोबाइल का यूजर नेम और पासवर्ड लिख रखे थे। मोबाइल में मिले संदेश में उसने परिवार के हालात का जिक्र किया है। उसने लिखा कि बहन, मां को पागल कहती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। 25 नवंबर की रात भी मां और बहन के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान बहन ने मां के साथ मारपीट भी की। लक्की ने संदेश में लिखा कि वह परिवार को सहारा देना चाहता है, लेकिन ऐसा कर पाने में खुद को असमर्थ पा रहा है। रोजाना के झगड़ों और तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने का फैसला किया।

ऊंची दीवारों के पीछे सिमटा रहता था परिवार

जयपुर के शास्त्री नगर के स्थानीय लोगों के मुताबिक, सरोज देवी का परिवार ज्यादातर समय घर के अंदर ही रहता था। परिवार के सदस्य बहुत कम बाहर दिखाई देते थे। घर के दोनों तरफ पड़ोसियों की ऊंची दीवारें होने से अंदर की गतिविधियां भी बाहर से नजर नहीं आती थीं। थानाधिकारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि नाना शंकर गोपाल तिवारी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच की जा रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

अपनापन और बातचीत से थामे हाथ

यदि किसी रिश्तेदार, परिचित या आसपास रहने वाले व्यक्ति के व्यवहार में बदलाव, लगातार उदासी, चुप्पी या अकेले रहने की प्रवृत्ति दिखाई दे तो उससे दूरी बनाने के बजाय बातचीत की पहल करें। उससे पूछें कि वह कैसा महसूस कर रहा है। उसके साथ 10-15 मिनट बैठें और बिना टोके उसकी परेशानी सुनने की कोशिश करें। आपका थोड़ा-सा समय, अपनापन और संवेदनशील व्यवहार किसी परेशान व्यक्ति को यह एहसास दिला सकता है कि वह अकेला नहीं है। जरूरत पड़ने पर उसे मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करें। अवसाद या मानसिक तनाव से जूझ रहा कोई भी व्यक्ति भारत सरकार के टेली-मानस टोल फ्री नंबर 14416 पर सहायता ले सकता है।
डॉ. धर्मदीप सिंह, सहायक आचार्य, मनोचिकित्सालय, एसएमएस अस्पताल

Updated on:
28 Nov 2026, 4:08 PM IST
Published on: