
जयपुर। पूर्व महापौर jyoti khandelwal ने किशनपोल, विद्याधरनगर सहित किसी भी सीट से नाम नहीं आने से खफा होकर शुक्रवार को कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफे दे दिए। ज्योति ने इस्तीफे का पत्र Rahul Gandhi को भेजा है। इसमें लिखा, जो लोकसभा का चुनाव 5 लाख और विधानसभा चुनाव 45 हजार से अधिक मतों से हारे, पार्टी उनके नाम पर विचार कर रही है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है। टिकट के लिए जो मापदंड तय किए, उन पर खरा उतरने वाली मैं एकमात्र महिला दावेदार हंू। वहीं विद्याधरनगर से विक्रम सिंह शेखावत के समर्थकों ने भी शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। समर्थकों ने शाम को पीसीसी पर प्रदर्शन किया।
ऐसे बयां की नाराजगी (Rajasthan Election 2018)
पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल ने कांग्रेस की पहली सूची में राजधानी जयपुर की किशनपोल और विद्याधर नगर सीट या किसी भी अन्य सीट से टिकट नहीं दिए जाने से खफा होकर शुक्रवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफे दे दिए। खंडेलवाल ने इस्तीफे का पत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा है। राहुल गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से टिकट वितरण के जो क्राइटएरिया निर्धारित किए गए थे, उन्हें पूरा करने वाली वे प्रदेश की एक मात्र महिला दावेदार हैं। इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। खंडेलवाल ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पीसीसी सदस्य के पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी की साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने की बात पत्र में लिखी है।