जयपुर

जयपुर के 5 Star Hotel में कपल का प्राइवेट वीडियो लीक, बाहर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे लोग, रोड जाम

जयपुर शहर के एक प्रसिद्ध होटल के एक कमरे में रुके कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि दोषी कौन है?
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2025, 2:29 PM IST
Feature image
Image Source: Social Media

Jaipur Hotel Couple Viral Video: राजधानी जयपुर में एक फाइव स्टार होटल की प्राइवेसी पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। बुधवार रात शहर के एक प्रसिद्ध होटल के एक कमरे में रुके कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हो गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह वीडियो किसी छुपे कैमरे से नहीं, बल्कि होटल की सड़क से बाहर खड़े व्यक्ति ने सामान्य मोबाइल कैमरे से शूट किया है।

मामला तब सामने आया जब रात करीब 10 बजे होटल के एक कमरे की खिड़की से भीतर साफ नजर आ रहा था। उस कमरे में मौजूद एक कपल निजी पलों में था और कमरे की खिड़की पर कोई पर्दा नहीं था। सड़क पर खड़े कुछ लोगों ने इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। मौके पर भीड़ जुटने लगी। ट्रैफिक तक बाधित हो गया और होटल स्टाफ को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि दोषी कौन है? कपल, जिसने पर्दा नहीं लगाया या फिर होटल प्रशासन, जिसने पारदर्शी खिड़की के लिए कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया, या फिर वे तमाम लोग जिन्होंने बिना इजाजत किसी की निजी जिंदगी रिकॉर्ड की और इंटरनेट पर वायरल कर दी।

होटल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब तक इस वायरल वीडियो को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और न ही कपल की पहचान सामने आई है। लेकिन यह मामला होटल रूम की प्राइवेसी, डिजिटल नैतिकता और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े करता है।

Updated on:
20 Jun 2025, 2:29 PM IST
Published on: