जयपुर

जयपुर में गजब का फर्जीवाड़ा: खुद की कार ‘चुराई’, फिर बीमा कंपनी से वसूले 12 लाख, 2 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार चोरी की फर्जी साजिश रचकर बीमा कंपनी से 11.80 लाख रुपए का क्लेम लेने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी ने गाड़ी छिपाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
less than 1 minute read
May 03, 2026
Jaipur News
आरोपी गिरफ्तार (पत्रिका फोटो)

Jaipur News: राजधानी जयपुर में वैशाली नगर थाना पुलिस ने कार चोरी की झूठी साजिश रचकर बीमा कंपनी को 11.80 लाख रुपए का चूना लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहले खुद की गाड़ी छिपाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर बीमा क्लेम की मोटी रकम डकार ली।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी लोकेंद्र सिंह धाकड़ (28) निवासी शिवपुरी, सांगानेर और हितेश कुमावत (30) निवासी कुमावत कॉलोनी अजमेर रोड को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लोकेंद्र ने मार्च 2025 में इस जालसाजी की नींव रखी थी।

लोकेंद्र ने शिवदासपुरा थाने में अपनी कार चोरी होने की फर्जी एफआईआर दर्ज कराई और गाड़ी दोस्त रोहित के शाहगंज, आगरा स्थित खाली प्लॉट में खड़ी कर दी। पुलिस और बीमा कंपनी की आंखों में धूल झोंकते हुए आरोपी ने करीब 11.80 लाख रुपए का क्लेम भी पास करा लिया।

गैराज में चल रही थी 'सबूत' मिटाने की तैयारी

थानाधिकारी आरती सिंह ने बताया कि बीमा राशि हड़पने के बाद आरोपी निश्चित नहीं था। उन्हें डर था कि यदि गाड़ी कहीं खड़ी मिली तो वे पकड़े जाएंगे। इसलिए शातिर ने कार को 'काटने' (पुरजे अलग करने) का प्लान बनाया। वे बिना नंबर की इस कार को खातीपुरा क्षेत्र के एक गैराज में ले आए, ताकि सबूत हमेशा के लिए मिटा सकें।

मुखबिर से मिली सूचना

गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि खातीपुरा के एक गैराज में संदिग्ध वाहन लाया गया है। वैशाली नगर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मौके से बिना नंबर की कार बरामद की और घेराबंदी कर लोकेंद्र और हितेश को दबोच लिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो बीमा क्लेम का पूरा 'कच्चा चिट्ठा' खुल गया।

Updated on:
03 May 2026 09:11 am
Published on:
03 May 2026 09:11 am
Also Read
View All
रामगढ़ बांध क्षेत्र में ये कैसा ‘बुलडोज़र एक्शन’? छोटे निर्माण धवस्त- रसूखदारों के फार्म हाउस-रिसॉर्ट्स जस के तस

राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?