जयपुर

जयपुर में कचरा उठाने के लिए अब चुकाने होंगे चार्ज! देखें पूरी लिस्ट और नई दरें

Jaipur News: जयपुर के दोनों नगर निगम मानसरोवर, सिविल लाइंस और हवामहल-आमेर जोन में यूजर चार्ज लागू करने जा रहे हैं। घर, दुकान, होटल और अस्पताल से वसूल होंगे 20-5000 रुपए। राशि से उपकरण और कचरा निस्तारण आधुनिक होगा।

less than 1 minute read
Aug 31, 2025
जयपुर नगर निगम (फोटो- पत्रिका)

Jaipur News: राजधानी जयपुर के दोनों नगर निगम अब कचरा संग्रहण के बदले यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी में हैं। ग्रेटर निगम के मानसरोवर और हैरिटेज निगम के सिविल लाइंस व हवामहल-आमेर जोन में सर्वे के साथ-साथ कार्ड लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


माना जा रहा है कि सितंबर से इन इलाकों में वसूली भी शुरू हो जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि यूजर चार्ज से प्राप्त राशि का उपयोग उपकरणों की खरीद और कचरा निस्तारण प्रणाली को आधुनिक बनाने पर किया जाएगा। फिलहाल, केवल दो जोन में ही यूजर चार्ज लिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

जयपुर हेरिटेज नगर निगम की नई पहल, सफाई गाड़ियों पर क्यूआर कोड लगे, कचरे वाली जगह पर लगेंगे CCTV


अब तक 11 करोड़ से अधिक की वसूली


ग्रेटर नगर निगम के मालवीय नगर और मुरलीपुरा जोन में अब तक 11 करोड़ रुपए वसूले जा चुके हैं। फिलहाल, प्रति माह 50 से 55 लाख रुपए की वसूली हो रही है।


शहर से ही पूरा पैसा आएगा


दोनों नगर निगम 90 फीसदी क्षेत्र को कवर करने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में हर घर और प्रतिष्ठान से कचरा उठाने के बदले निगम को हर माह करोड़ों रुपए मिलेंगे। यानी निगम जो खर्च अभी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर कर रहा है, वह राशि जनता से ही वसूली जाएगी। स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइडलाइन के अनुसार, अधिक यूजर चार्ज वसूलने वाले शहरों को अतिरिक्त अंक भी दिए जाते हैं।


यूजर चार्ज की दरें


श्रेणी और राशि
-घर (50 वर्ग मीटर तक) 20 रुपए
-घर (51-300 वर्ग मीटर) 80 रुपए
-घर (301 वर्ग मीटर से अधिक) 150 रुपए
-मिठाई की दुकान/कॉफी हाउस 250 रुपए
-गेस्ट हाउस 750 रुपए
-हॉस्टल 500 रुपए
-होटल 1500-3000 रुपए
-अस्पताल 2000-4000 रुपए
-विवाह स्थल 2000-5000 रुपए

ये भी पढ़ें

जयपुर की 26 दुकानों को सील करके जड़ा ताला, आदेशों की उड़ी धज्जियां तो एक्शन मोड में आया निगम, जानें क्या है पूरा मामला

Published on:
31 Aug 2025 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर