जयपुर

Jaipur Heavy Rain: जयपुर में मूसलाधार बारिश, सड़कें पानी से हुई लबालब, जानें कल कहां है बारिश का अलर्ट

Jaipur Heavy Rain: राजधानी जयपुर में बुधवार शाम को मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। सड़कों पर नदियों जैसे पानी बहने लगा। निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 8:42 PM IST
Jaipur Heavy Rain
Jaipur Heavy Rain

Jaipur Heavy Rain: जयपुर। राजधानी जयपुर में बुधवार शाम को मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गई। सड़कों पर नदियों जैसे पानी बहने लगा। निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया। पानी की लगातार आवक के चलते बाजार में कई जगह दो तीन फीट तक पानी बहने से चलते वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। इससे पहले सुबह से हल्की बारिश हुई। इसके बाद दोपहर धूप हो गई थी। शाम 4 बजे अचानक आसमान में काली घटाएं छाई और तेज बारिश होने लगी। करीब 3 घंटे तक भारी बारिश का दौर चला। जलभराव होने से शहर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया।

कई जगह लोग दो-दो घंटे जाम में फंसे रहे

कलक्ट्रेट सर्कल व जयसिंह हाईवे पर पानी भरने पर लंबा जाम लग गया। कलक्ट्रेट सर्कल से खासाकोठी फ्लाई ओवर से विधायकपुरी थाना मोड़ व हसनपुरा पुलिया तक वाहनों की कतारें लग गई। दो-दो घंटे से लोग जाम में फंसे रहे। शहर के कई मार्गों पर पानी भरने से जाम लग गया।

मौसम केंद्र के लेटेस्ट पूर्वानुमान के अनुसार उक्त तंत्र के प्रभाव से 14 और 15 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 17 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आगामी 3-4 दिन कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

15 अगस्त के लिए मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने 15 अगस्त को अलवर, अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, टोंक, सवाईमाधोपुर, सीकर, चूरू, जोधपर, नागौर, श्रीगंगानगर और पाली में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है।

Updated on:
14 Aug 2024, 8:42 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी