जयपुर

जयपुर में दर्दनाक हादसा, रेल पटरी पर बैठे पिता को बचाने आई बेटी और ताऊ, तीनों ट्रेन से कटे

Jaipur Tragic Accident : जयपुर के जगतपुरा स्थित सीबीआइ फाटक पर रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हरिद्वार मेल ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। पढ़ें, बेहद दर्दनाक कहानी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2025, 7:10 AM IST
Jaipur Horrific Accident Daughter and Uncle came to Save their Father sitting on Railway Track All 3 Death

Jaipur Tragic Accident : जयपुर के जगतपुरा स्थित सीबीआइ फाटक पर रविवार देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों की हरिद्वार मेल ट्रेन से कटने पर मौत हो गई। मृतकों में एक 15 वर्षीय किशोरी निशा और उसके पिता सुमित व ताऊ गणेश हैं। घटना की सूचना मिलने पर आस-पास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत हो गई।

रेलवे पटरी के नजदीक पड़े थे तीन शव

डीसीपी (ईस्ट) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे सूचना पर रामनगरिया थानाधिकारी चन्द्रभान मौके पर पहुंचे। रेलवे पटरी के नजदीक तीनों के शव पड़े थे। हादसे की सूचना ट्रेन चालक ने दी।

व्यक्ति व लड़की ने हटाने का किया काफी प्रयास

ट्रेन चालक ने बताया कि एक युवक रेलवे पटरी पर बैठा था और उसको एक व्यक्ति व लड़की हटा रहे थे। लेकिन वह व्यक्ति जबरन पटरी पर बैठा रहा। व्यक्ति व लड़की ने उसको हटाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन तीनों को चपेट में लेते हुए निकल गई।

सुमित चलाता कैब बाइक

थानाधिकारी चन्द्रभान ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त फागी निवासी 40 वर्षीय सुमित सेन, उसका 44 वर्षीय बड़ा भाई गणेश और बेटी निशा के रूप में हुई। तीनों जयपुरिया हॉस्पिटल के पास जय अंबे नगर में किराए से रहते हैं। सुमित कैब बाइक चलाता है।

Updated on:
21 Apr 2025, 7:10 AM IST
Published on: