जयपुर

भिखारी का चेहरा, चोर का खेल: जयपुर में इमराना ने 15 मोबाइल चोरी कर दहलाया शहर, दिनभर घूम-घूमकर करती थी रेकी

राजधानी जयपुर में भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने घर का गेट खुला देख मोबाइल चोरी करने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने क्षेत्र से 15 मोबाइल फोन चोरी करना कबूल किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 8:34 AM IST
Jaipur Imrana beggar stole 15 mobile
महिला गिरफ्तार (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: भट्टा बस्ती थाना पुलिस ने भीख मांगने की आड़ में मोबाइल चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपी महिला की पहचान इमराना (30) निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश हाल चांदपोल स्थित चूड़ी वालों की गली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं।


डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया कि नया जालूपुरा निवासी नियाज आलम ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके घर से तीन मोबाइल चोरी हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने इमराना को दबोच लिया।


पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि वह हर पंद्रह दिन में इलाके में भीख मांगने के बहाने आती थी। इसी दौरान वह घरों के गेट खुले देखकर मौका पाकर अंदर चली जाती और कमरे में रखे मोबाइल फोन उठा लेती थी।


15 मोबाइल चोरी करना कबूली


पुलिस ने बताया कि इमराना अब तक क्षेत्र से करीब 15 मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार कर चुकी है। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद वह मोबाइल सस्ते दामों में बेचकर खर्च चलाती थी। पुलिस अब उससे चोरी के अन्य मामलों में भी पूछताछ कर रही है और बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।


भीख मांगने के दौरान करती थी रेकी


भट्टा बस्ती थाना पुलिस का कहना है कि महिला अपराधी घरों की रेकी भीख मांगने के दौरान करती थी, जिससे लोगों को शक न हो। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति पर नजर रखें और घर के गेट व दरवाजे सुरक्षित रखें, ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके।

Updated on:
9 Sep 2025, 8:34 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो