जयपुर

फ्लाइट्स में भी ‘रेल जैसी’ देरी… जयपुर एयरपोर्ट पर 7-7 घंटे देरी से उड़ान भर रहे जहाज, यात्री परेशान

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोजाना बिगड़ रहा फ्लाइट्स का शिड्यूल, दुबई जाने वाली फ्लाइट सात घंटे देरी से रवाना, यात्री घंटों इंतजार करने को मजबूर

less than 1 minute read

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ने वाले हवाई जहाज यात्रियों को रेल जैसी देरी करवा रहे हैं। रोजाना फ्लाइट्स की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। अब दुबई, कोलकाता, सूरत, गुवाहाटी और वाराणसी की फ्लाइट घंटों देरी से रवाना हुईं और पहुंचीं। सबसे ज्यादा परेशानी दुबई जाने वाले यात्रियों को हुई। उन्हें करीब 7 घंटे तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। एयरलाइन कंपनियों ने देरी की वजह ऑपरेशनल कारण बताया।

ये भी पढ़ें

रोमांच के लिए ट्रेन की छत पर सफर… राजस्थान में यहां घूमने के लिए पर्यटक डाल रहे जोखिम में जान

ये फ्लाइट चली 1 से 7 घंटे देरी से

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार जयपुर से सुबह 9:30 बजे दुबई जाने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन की फ्लाइट 7 घंटे 10 मिनट की देरी से शाम 4:40 बजे रवाना हुई। इंडिगो एयरलाइन की सुबह 10:55 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट जयपुर से 6 घंटे 24 मिनट की देरी से, दोपहर 2:25 बजे जयपुर से सूरत जाने वाली इंडिगो एयरलाइन की फलाइट 2 घंटे 35 मिनट की देरी से, एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 5:55 बजे जयपुर से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे की देरी से, शाम 6:10 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे 35 मिनट की देरी से जयपुर से रवाना हुई।

इसी प्रकार स्पाइसजेट एयरलाइन की दुबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट 3 घंटे की देरी से, इंडिगो एयरलाइन की सूरत से शाम 5:40 बजे आने वाली फ्लाइट 2 घंटे 35 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की गुवाहाटी से शाम 6:05 बजे आने वाली फ्लाइट 2 घंटे 10 मिनट की देरी से, शाम 5:25 बजे वाराणसी से आने वाली फ्लाइट 1 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची।

ये भी पढ़ें

बरसात का मौसम… प्रेमालाप करता दिखा नाग-नागिन का जोड़ा, एक घंटे तक चली अठखेलियां, देखें वीडियो

Published on:
08 Jul 2025 07:50 pm
Also Read
View All
राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग में नियुक्तियों का मामला: पहले के 200 आवेदनों पर अब तक फैसला नहीं, तीसरी बार आवेदन प्रक्रिया शुरू

पत्रिका प्री-बजट संवाद में वक्ता बोले… ‘मेट्रो विस्तार, नो-पार्किंग जोन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट मजबूत करने और आधारभूत सुविधाओं की जरुरत’

सेना के जवानों के बच्चों को पढ़ाई में बड़ी राहत, शहीदों के परिवारों को पूरी फीस से छूट, नई पहल से मिलेगा सहारा

Rajasthan State Highway: राजस्थान के इस स्टेट हाईवे की बदल जाएगी सूरत, 30 करोड़ होंगे खर्च, जयपुर को बड़ा फायदा

पार्किंग पर पर्ची पॉलिसीः दर-दर अलग दर…हर जगह एक ही ठसका-यहां तो यही रेट लगेगी

अगली खबर