
Jaipur Literature Festival Start Today : साहित्य का महाकुंभ जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 17वें संस्करण का आगाज आज गुरुवार 1 फरवरी को होगा। यह लिटरेचर फेस्टिवल जयपुर के होटल क्लार्क्स आमेर में 5 फरवरी तक चलेगा। 5 दिनी इस फेस्टिवल में देश-विदेश की बड़ी हस्तियां शामिल होगी और कई विषयों पर चर्चा करेंगी। शब्दों और साहित्य की इस महफिल में कई रंग नजर आएंगे। जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ) में इस बार अभिनेत्री कामिनी कौशल को आउटस्टैंडिंग लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही इतिहासकार मुरलीधर सोनी को भी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया जाएगा। जिफ के संस्थापक निदेशक हनु रोज ने बताया कि इस फिल्म समारोह का 16वां संस्करण 9 से 13 फरवरी तक जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन सुबह 9.50 बजे होगा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन सुबह 9.50 बजे होगा। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी इस कार्यक्रम की चीफ गेस्ट हैं और वे ही इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी का मुख्य सम्बोधन होगा। इस कार्यक्रम में स्पीकर नमिता गोखले, विलियम डेलरिम्पल और संजय के राय होंगे।
यह भी पढ़ें - JLF 2024 : पांच फरवरी तक ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, इन मार्गों पर जाने से बचें
यह भी पढ़ें - JLF 2024 : जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आगाज आज, गुलजार के शब्दों से गुलजार होगा गुलाबी शहर