जयपुर

जयपुर में 20 दिन से छात्र लापता, पुलिस का पिता से अमानवीय जवाब, बोली – ढूंढ़ कर हमें बता देना

Missing student Saurabh Singh : 20 दिन से सौरभ सिंह लापता है। पिता सूर्य भूषण सिंह बेहाल है। वहीं मालवीय नगर पुलिस जयपुर का रवैया इस कदर अमानवीय है कि, यह पूछने पर बेटा कब तक मिला जाएगा का जवाब था कि ढूंढ़ कर हमें बता देना।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2023, 1:10 PM IST
rajasthan_police.jpg
Jaipur Police

20 दिन से सौरभ सिंह लापता है। पिता सूर्य भूषण सिंह बेहाल है। वहीं मालवीय नगर पुलिस जयपुर का रवैया इस कदर अमानवीय है कि, यह पूछने पर बेटा कब तक मिला जाएगा का जवाब था कि ढूंढ़ कर हमें बता देना। बेटे की गुमशुदगी मामले में एक बार फिर पुलिस का टालमटोल रवैया सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित पिता मालवीय नगर थाने पहुंचे। पुलिस ने जैसे-तैसे रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस पर पिता ने सवाल किया कि बेटा कब मिल जाएगा। इस पर पुलिस का जवाब मिला कि बेटे को खुद ही ढूंढ लीजिए, मिल जाए तो हमें बता देना। पुलिस का इस तरह का जवाब सुनकर हताश पिता अब खुद ही बेटे की तलाश में जुट गया है।

मालवीय नगर निवासी सूर्य भूषण सिंह ने बताया कि उनका बेटा सौरभ सिंह 22 अगस्त से लापता है। घर से पार्क जाने की कहकर गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। बेटे की तलाश में उन्होंने घर-घर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मालवीय नगर के करधनी इलाके में एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला, लेकिन उसके आगे फुटेज नहीं होने के कारण तलाश आगे नहीं बढ़ पाई।

नहीं लगा सुराग, पिता निराश

पिता ने बेटे की हर जगह तलाश की लेकिन निराशा ही हाथ लगी। बेटे के सभी दोस्तों से पूछताछ की और आईपी एड्रेस के जरिए तलाशने की कोशिश भी की। फिलहाल बेटे का सुराग नहीं लगा है।

यह भी पढ़ें - Good News : हथियारों के शौकीनों के लिए खुशखबर, इस डेट तक कर सकते है शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन

जांच के लिए टीम गठित - पूनम कुमारी

मालवीय नगर पुलिस निरीक्षक पूनम कुमारी ने कहा पुलिस जगह-जगह छात्र की तलाश कर रही है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है।

यह भी पढ़ें - भीलवाड़ा गैंग रेप मामले में गहलोत सरकार पर बरसे राजेन्द्र राठौड़, बोले - राजस्थान फिर से शर्मसार हुआ

Updated on:
10 Sep 2023, 1:10 PM IST
Published on: