महिलाओं के साथ थम नहीं रही है हैवानियत की घटनाएं
राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने अपने ट्वीट के जरिए कहा, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली @priyankagandhi आज टोंक आ रही है। प्रियंका जी आप राजस्थान के किसी के कोने में जाकर देख लीजिए आपकी कांग्रेस सरकार में महिलाओं के साथ हैवानियत की घटनाएं थम नहीं रही है। क्या आप गंगापुर में पीड़ित महिला से मुलाकात कर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के रूप में अशोक गहलोत जी की विफलता पर माफी मांगेगी ?
यह भी पढ़ें - राजस्थान में घर से टहलने निकली महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, कपड़े तक ले गए बदमाश, सड़क पर आई तो लोगों ने समझा पागल
पीड़ित आदिवासी महिला से मिलेगी क्या?
राजेन्द्र राठौड़ ने आगे कहा, क्या आप प्रतापगढ़ जिले में निर्वस्त्र की गई पीड़ित आदिवासी महिला से मिलेगी? क्या आप भीलवाड़ा के कोटड़ी में भट्टी में जलाई गई नाबालिग बालिका के परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख दर्द बांटेगी? जवाब दो, वरना महिला हितैषी होने का ढोंग बंद करो।
बिजली संकट से आमजन परेशान
इससे पूर्व शनिवार को रानीवाड़ा के सुंधा माता तलहटी, भीनमाल व सांचौर में हुई जनसभाओं को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा राजस्थान में परिवर्तन की हवा चल रही है। प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है। सरकार के मंत्री खुद सरकार के खिलाफ धरने पर बैठते हैं, जब मंत्रियों की नहीं सुनी जाती है, तो जनता का तो भगवान ही मालिक है। प्रदेश में बिजली संकट से आमजन परेशान है।
यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : राजेंद्र गुढ़ा शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने किया Welcome