जयपुर

Jaipur Metro Phase-2: जयपुर मेट्रो को नई रफ्तार, CM भजनलाल ने किया फेज-2 का भूमि पूजन; फिर मेट्रो में सफर

Jaipur Metro: जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में परियोजना का भूमि पूजन किया।
3 min read
Jul 22, 2026
cm bhajanlal
जयपुर मेट्रो फेज-2 का भूमि पूजन करते सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

जयपुर। जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना के निर्माण की औपचारिक शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो में परियोजना का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम बंबाला पुलिया के पास आयोजित किया गया। इस दौरान सीएम भजनलाल शर्मा के साथ नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जोगाराम पटेल, कैलाश वर्मा, एसीएस आलोक गुप्ता मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इलेक्ट्रिक बस से मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से छोटी चौपड़ तक मेट्रो में सफर किया।

कार्यक्रम के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा कि आज सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो साइट पर जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

जयपुर मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार फेज-2 परियोजना शुरू होने के साथ शहर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेट्रो अधिकारियों के अनुसार 41 किमी लंबे कॉरिडोर में 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। पहले जोन में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक 12 किमी हिस्से का काम शुरू हो चुका है। इस पर 918 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दूसरे जोन में पिंजरापोल गोशाला से जवाहर सर्किल रोड एयरपोर्ट तक 3 किमी लंबा कॉरिडोर बनेगा। यह पूरा हिस्सा अंडरग्राउंड होगा और दो स्टेशन प्रस्तावित हैं। इस खंड पर करीब 1160 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसका टेंडर जारी हो चुका है। शेष तीन जोन के लिए भी जल्द वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे।

जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का मार्ग सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआईए, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल और स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर जैसे प्रमुख केंद्रों को जोड़ेगा। इसमें हवाई अड्डे क्षेत्र में स्थित भूमिगत स्टेशन शामिल है और नियोजित इंटरचेंज और फीडर माध्यम से यह अभी क्रियाशील पहले चरण के मार्ग से जुड़ेगा, जिससे पूरे शहर में एकीकृत और निरंतर मेट्रो नेटवर्क स्थापित हो जाएगा।

खासाकोठी पर यात्रियों को मिलेगी इंटरचेंज की सुविधा

पहले चरण में भी बदलाव किया गया है। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच संचालित मेट्रो लाइन पर खासाकोठी में नया स्टेशन बनेगा। इससे पहले चरण में स्टेशनों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो जाएगी। खासाकोठी पर ही दूसरे चरण का स्टेशन भी विकसित होगा। दोनों स्टेशन 150 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज से जोड़े जाएंगे। इससे यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी।

ये रहेगा जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण का रूट

1. प्रहलादपुरा
2. प्रहलादपुर
3. मानपुरा
4. बिलवा कलां
5. बिलवा
6. गोनेर मोड
7. सीतापुरा
8. जेईसीसी
9. कुम्भा मार्ग
10. हल्दीघाटी गेट
11. पिंजरापोल गोशाला
12. सांगानेर थाना
13. जयपुर एयरपोर्ट
14. बी 2 बाईपास
15. दुर्गापुरा
16. गोपालपुरा
17. गांधीनगर रेलवे स्टेशन
18. नेहरू पैलेस
19. राम बाग सर्कल
20. नारायण सर्कल
21. एसएमएस हॉस्पिटल
22. अशोक मार्ग
23. गवर्नमेंट हॉस्टल
24. खासा कोठी सर्कल
25. कलक्ट्रेट
26. अंबाबाड़ी
27. पानीपेच
28. चौमूं पुलिया
29. विद्याधर नगर सेक्टर 2
30. विद्याधर नगर
31. वीकेआई रोड नंबर 5
32. वीकेआई रोड नंबर 9
33. वीकेआई रोड नंबर 14
34. हरमाड़ा
35. हरमाड़ा घाटी
36. टोड़ी मोड़

सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई गति

परियोजना से जयपुर शहर के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों के बीच सार्वजनिक परिवहन को नई गति मिलने की उम्मीद है। भारत सरकार और राजस्थान सरकार की 50:50 हिस्सेदारी के संयुक्त उद्यम वाली यह परियोजना राजस्थान मेट्रो रेल निगम लिमिटेड -आरएमआरसीएल कार्यान्वित करेगी। जयपुर मेट्रो के पहले चरण में अभी प्रतिदिन औसतन लगभग 60 हजार व्यक्ति यात्रा करते हैं। यह छोटा लेकिन महत्वपूर्ण कॉरिडोर 11.64 किलोमीटर लंबा है। दूसरे चरण का परिचालन आंरभ होने से मेट्रो नेटवर्क में यात्रियों की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी की संभावना है। इससे जयपुर में सार्वजनिक परिवहन में मेट्रो की हिस्सेदारी काफी बढ़ेगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।

Updated on:
22 Jul 2026 02:08 pm
Published on:
22 Jul 2026 08:22 am
Also Read
View All
Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?

राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जस्टिस संजय के. अग्रवाल, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी किया नियुक्ति वारंट

Shekhawati Havelis: राजस्थान की शेखावाटी हवेलियां यूनेस्को की अस्थाई सूची में शामिल, दीया कुमारी ने कहा- अहम उपलब्धि

Weather Update : भरतपुर-जयपुर संभाग में 6 सितंबर को मध्यम से भारी बारिश की संभावना, 7 सितंबर से बदलेगा मौसम