जयपुर

जयपुर का बदला राजनीतिक भूगोल, अब बनेंगे ये 13 नए जोन, गौरव सैनी बने नए निगम कमिश्नर

पूर्व में दो नगर निगमों में कुल ग्यारह जोन थे। इनमें से सात जोन ग्रेटर निगम और चार जोन हैरिटेज निगम सीमा क्षेत्र में आते थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 13 कर दी गई है। झालाना और वैशाली नगर में नए जोन कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

2 min read
Nov 11, 2025
जयपुर नगर निगम में होंगे 13 जोन और 150 वार्ड (फोटो- पत्रिका)

जयपुर: जयपुर नगर निगम के अस्तित्व में आने के साथ ही सोमवार को राज्य सरकार ने जोन कार्यालयों और वार्डों की स्थिति तय कर दी। निगम सीमा क्षेत्र में अब कुल 13 जोन बनाए गए हैं।

बता दें कि इनमें सर्वाधिक 18 वार्ड आमेर-हवामहल जोन में हैं। जबकि सबसे कम पांच वार्ड झोटवाड़ा जोन में रखे गए हैं। विद्याधर नगर, झोटवाड़ा, सांगानेर और बगरू विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो जोन कार्यालय बनाए गए हैं। आमेर विधानसभा का शहरी हिस्सा पहले की तरह हवामहल जोन कार्यालय से ही संचालित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

जयपुर के सांगानेर में बनी कई कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने कहा- अतिक्रमण ध्वस्त कर 4 हफ्ते में रिपोर्ट पेश करें

जिन विधानसभा क्षेत्रों में दो जोन कार्यालय बनाए गए हैं, उनमें यह ध्यान रखा गया है कि लोगों को निकटतम कार्यालय की सुविधा मिल सके। सोमवार को संभागीय आयुक्त पूनम ने जयपुर नगर निगम के प्रशासन का कार्यभार ग्रहण कर लिया। हालांकि, वे सोमवार को निगम मुख्यालय नहीं पहुंचीं।

समिति चेयरमैन के दफ्तरों पर लटकाए ताले

पूर्ववर्ती हैरिटेज नगर निगम मुख्यालय में कई दफ्तरों पर समिति चेयरमैन ने अपने ताले नहीं खोले, जिसके बाद निगम प्रशासन ने वहां अपने ताले लगा दिए। हालांकि, ग्रेटर निगम मुख्यालय में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला।

गौरव सैनी को जिम्मा, निधि पटेल एपीओ

राज्य सरकार ने देर रात आदेश निकाल गौरव सैनी को जयपुर नगर निगम आयुक्त बनाया। इससे पहले वे ग्रेटर नगर निगम आयुक्त के तौर पर काम कर रहे थे। वहीं, आइएएस निधि पटेल को एपीओ किया है। वे अब तक हैरिटेज नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी सीईओ पद पर कार्यरत थी।

क्रम संख्याजोन का नामवार्ड संख्याकुल वार्ड
1विद्याधर नगर (मुरलीपुरा)1 से 6, 9 से 1311
2विद्याधर नगर (विद्याधर)7 और 8, 14 से 2211
3झोटवाड़ा (झोटवाड़ा)23 से 275
4झोटवाड़ा (वैशाली नगर)28 से 3710
5सांगानेर (मानसरोवर)38 से 4911
6सांगानेर (सांगानेर)47 और 50 से 5810
7बगरू (जगतपुरा)59 से 63, 686
8बगरू (झालाना)64 से 67, 69 से 728
9मालवीय नगर73 से 8715
10सिविल लाइन्स88 से 10316
11किशनपोल104 से 11512
12आदर्श नगर116 से 13217
13आमेर-हवामहल133 से 15018
(इस जोन में हवामहल विधानसभा क्षेत्र के 15 और आमेर विधानसभा क्षेत्र के 3 वार्ड शामिल हैं)

ये भी पढ़ें

राजस्थान में IAS पर कई महिलाओं से संबंध बनाने का आरोप, आइएएस पत्नी बोलीं- पति ने झूठ बोलकर भावनात्मक दबाव में विवाह किया

Updated on:
11 Nov 2025 10:51 am
Published on:
11 Nov 2025 10:33 am
Also Read
View All

अगली खबर