Jaipur News : जयपुर में एक नगर निगम करने की प्रक्रिया के साथ वार्डों के पुनर्गठन का काम भी चल रहा है। इसमें 133 आपत्तियां दर्ज की गईं। जानें अधिकतर आपत्तियां किसने दर्ज कराई हैं।
Jaipur News : जयपुर में एक नगर निगम करने की प्रक्रिया के साथ वार्डों के पुनर्गठन का काम भी चल रहा है। 17 अप्रेल तक वार्डों के पुनगर्ठन को लेकर आपत्तियां मांगी थीं। कलक्ट्रेट और निगम कार्यालयों में 133 आपत्तियां दर्ज की गईं। इनमें से ज्यादातर आपत्तियां कांग्रेस की ओर से दर्ज करवाई गई हैं। वार्डों में आबादी की असमानता सबसे बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा कुछेक आपत्तियां ऐसी हैं, जिनमें एक कॉलोनी को दो वार्डों में कर दिया गया है। माना जा रहा है कि आपत्तियों को निस्तारित कर वार्डों की सीमाओं का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
ग्रेटर निगम के जगतपुरा जोन में 22, हैरिटेज निगम के आमेर-हवामहल जोन में 17 और आदर्श नगर जोन में 16 आपत्ति आई हैं।
झोटवाड़ा और सिविल लाइन्स जोन में महज एक-एक आपत्ति आई है। मालवीय नगर में पांच आपत्तियां दर्ज की गई हैं।
वार्डों के पुनर्गठन में मनमानी की गई है। इसकी आपत्ति दर्ज करवाई है। वार्ड 19 में 37 हजार और वार्ड 132 में केवल 10 हजार की आबादी को दिखाया है। इससे साबित होता है कि अधिकारियों ने सत्ता दल को फायदा देने के लिए वार्डों का राजनीतिक पुनर्गठन किया है।
राजीव चौधरी, नेता प्रतिपक्ष, ग्रेटर निगम