Rajasthan Electricity Update : जयपुर में अघोषित कटौती से जनता बेहाल है। ऊर्जा विकास निगम को फिर एक्सचेंज से दस रुपए यूनिट तक महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। बिजली कटौती समस्या को देखते हुए इंजीनियर-तकनीकी टीम के अवकाश रद कर दिए गए हैं।
Rajasthan Electricity Update : भीषण गर्मी में हांफते विद्युत तंत्र ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। प्रदेश में एक दिन में रेकॉर्ड बिजली खपत 38.55 करोड़ यूनिट तक पहुुंच गई है। विद्युत तंत्र ओवरलोड होने से फॉल्ट-ट्रिपिंग का आंकड़ा भी 15 प्रतिशत तक बढ़ गया। पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब रात में बिजली गुल होने की मामले और अवधि दोनों बढ़ गए।
पीक समय के चार घंटे (रात 8 से 12 बजे तक) में 700 से 900 मेगावाट तक बिजली की कमी से जूझना पड़ रहा है। इसकी पूर्ति के लिए ऊर्जा विकास निगम को फिर एक्सचेंज से दस रुपए यूनिट तक महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है। इसके बावजूद भीषण गर्मी में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। कई जगह तो अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कॉल सेंटर की सांस फूल गई है। यहां जितनी शिकायत दर्ज हो रही है, उससे कई गुना ज्यादा लोगों का तो कॉल कनेक्ट ही नहीं हो पा रहा है।
इस तरह बिजली खपत
6 जून
2023 - 2510.48
2024 - 3589.41
2025 - 3146.56
7 जून
2023 - 2645.46
2024 - 3392.29
2025 - 3404.42
8 जून
2023 - 2877.46
2024 - 3261.75
2025 - 3444.19
9 जून
2023 - 2958.09
2024 - 3411.75
2025 - 3667.98
10 जून
2023 - 2958.09
2024 - 3524.72
2025 - 3748.52
11 जून
2023 - 3039.51
2024 - 3579.93
2025 - 3855.99
12 जून
2023 - 3251.01
2024 - 3634.88
2025 - 3854.24
*खपत लाख यूनिट में
राज्य विद्युत उत्पादन निगम के पावर प्लांट में कार्यरत इंजीनियरों और तकनीकी टीम को बिना अनुमति हैडक्वाटर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डिस्कॉम के फील्ड में तैनात टेक्नोक्रेट्स को भी बेहद जरूरी काम होने पर ही अवकाश स्वीकृत किया जा रहा है।