
फाइल फोटो पत्रिका
Rajasthan Electricity Consumers Good News : राजस्थान के बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर। बिजली उपभोक्ताओं की जमा अमानत राशि पर जयपुर डिस्कॉम इस बार 95.42 करोड़ रुपए ब्याज देगा। यह राशि जुलाई में जारी होने वाले बिल की राशि में समायोजित की जाएगी। डिस्कॉम्स चेयरमेन आरती डोगरा ने बताया कि जयपुर डिस्कॉम के तेरह सर्किल के उपभोक्ताओं को उनकी जमा अमानत राशि पर वर्ष 2024-25 के लिए बैंक दर 6.75 प्रतिशत के हिसाब से ब्याज दिया जाएगा।
राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं से उनके दो माह के विद्युत उपभोग के बराबर अमानत राशि जमा की जाती है। इस पर विद्युत वितरण निगमों को बैंक दर से ब्याज देना अनिवार्य है। जयपुर डिस्कॉम में 55 लाख बिजली उपभोक्ता हैं। उपभोक्ताओं को विद्युत बिल में समायोजित होने की सूचना ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी। बिजली मित्र एप पर भी देख सकते हैं। सहायक अभियंता कार्यालय में समाधान करवा सकेंगे।
जयपुर विद्युत वितरण निगम ने सर्वाधिक वितरण एवं वाणिज्यिक हानियों (एटी एंड सी लॉसेज) वाले 18 सब डिविजनों में विद्युत तंत्र को मजबूत कर बिजली की छीजत रोकने पर फोकस किया है। इन सभी सब डिविजनों के सहायक अभियंताओं के साथ डिस्कॉम्स चेयरमेन आरती डोगरा ने विद्युत भवन में शुक्रवार को चर्चा की।
उन सब डिविजनों को चिन्हित किया गया, जहां डिस्ट्रिब्यूशन लॉस 30 प्रतिशत से अधिक है। इनमें बसेड़ी, धौलपुर (ए-प्रथम), डीग, कुम्हेर, कामां, सीकरी, नगर, पहाड़ी, बगड़मेव, खोहरा मुल्ला, महुवा, बारां (ए-प्रथम), मासलपुर, झालावाड़ (शहर), बहरोड़ (शहर), बहरोड़ (ग्रामीण), पावटा, टोंक (ए-प्रथम) सब डिविजन शामिल है।
Updated on:
14 Jun 2025, 8:04 AM IST
Published on:
14 Jun 2025, 8:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.