जयपुर

फर्जी कॉल सेंटर के जरिए करते थे ठगी, जयपुर पुलिस ने 8 लोगों को लिया हिरासत में

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों के 5 बैंक अकाउंट व 20 यूपीआई सीज करवाए है। इनके पास 10 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले है।
less than 1 minute read
Feb 15, 2025
Feature image
FILE PHOTO

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की वेस्ट जिले की स्पेशल टीमों ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत शुक्रवार को कालवाड़ और भांकरोटा में ठगी के लिए चलाए जा रहे दो कॉल सेंटर पकड़े हैं। दोनों कॉल सेंटर से 8 लोगों को हिरासत में लिया है। एडिशनल डीसीपी आलोक सिंघल ने बताया कि कालवाड़ में चल रहे कॉल सेंटर से नागौर के जसवंतगढ़ निवासी मोहित कुमार, सीकर के खण्डेला निवासी दीपक सैनी व छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी प्रवीण कुमार को हिरासत में लिया है।

सभी आरोपी सुशांत सिटी में रहकर कॉल सेंटर के जरिए ठगी कर रहे थे। आरोपियों के पास से 13 आइफोन, लेपटॉप, टेबलेट, 11 मोबाइल, एलइडी, 10 बैंक डायरी, 39 एटीएम, चैकबुक, 3 यूपीआई स्कैनर जब्त किए और 25 अकाउंट फ्रीज करवाए। आरोपियों से ठगी के शिकार लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूसरी कार्रवाई भांकरोटा में

आलोक सिंघल ने बताया कि दूसरी कार्रवाई भांकरोटा में की गई। यहां पर सीकर निवासी ऋषि कांत जोशी उर्फ चिमू, मुरलीपुरा के गणेश नगर निवासी सुमीत चौधरी, झुंझुनू के चिड़ावा निवासी विकास और नागौर निवासी रमेश व सीकर के लोसल निवासी मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया। मौके से 17 मोबाइल, 6 लेपटॉप व 14 हिसाब के रजिस्टर मिले है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बदमाशों के 5 बैंक अकाउंट व 20 यूपीआई सीज करवाए है। इनके पास 10 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले है। इसकी भी तस्दीक की जा रही है।

Updated on:
15 Feb 2025 07:59 am
Published on:
15 Feb 2025 07:58 am
Also Read
View All
जयपुर निगम चुनाव: सिविल लाइंस में पार्टियों के अंदर भितरघात की आशंका, सीवरेज-सड़क के मुद्दे हावी; जानें ग्राउंड रिपोर्ट

Rajasthan News : ‘अंग्रेज़ी’ में पद और गोपनीयता की शपथ, क्या जानते हैं राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल की 10 ख़ास बातें?

ग्राउंड रिपोर्ट: जयपुर नगर निगम चुनाव में आदर्श नगर में बागियों ने बिगाड़ा BJP-कांग्रेस का चुनावी गणित, किसका पलड़ा भारी?

नेशनल शूटर, कॉर्पोरेट जॉब और लव स्टोरी, सचिन पायलट के ‘बर्थडे’ पर जानिए 20 दिलचस्प बातें 

राजस्थान में AIMIM और RLP का चुनावी गठबंधन, भजनलाल सरकार पर जमकर बरसे असदुद्दीन ओवैसी और हनुमान बेनीवाल, जानें बड़ी बातें