जयपुर

जयपुर: पुलिस की गाड़ी ने डिवाइडर फांदकर कार को मारी टक्कर, शराब-बीयर देख भड़के लोग, जमकर की तोड़फोड़

Police Vehicle Crash: जयपुर के एयरपोर्ट रोड पर राजस्थान पुलिस लिखी गाड़ी रॉन्ग साइड में जाकर एक कार से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर हंगामा हो गया और लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। मामले की पुलिस जांच जारी है।
2 min read
Jul 19, 2026
Jaipur Police Car Accident
जयपुर एयरपोर्ट रोड पर सड़क हादसा (Photo-AI Generated)

Jaipur Police Car Accident: जयपुर के एयरपोर्ट रोड पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा हुआ। एयरपोर्ट रोड पर 6 नंबर बस स्टैंड के पास तेज स्पीड से आ रही राजस्थान पुलिस लिखी हुई गाड़ी डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड में पहुंच गई और सांगानेर की ओर जा रही एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा खत्म हो गया और उसका आग वाला दाहिना टायर भी फट गया। पुलिस की गाड़ी की जिस वरना कार से टक्कर हुई, उसमें तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजस्थान पुलिस लिखी हुई गाड़ी के सांगानेर से कोचिंग हब की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी। अचानक ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल बिगड़ी गया और गाड़ी पार करके रॉन्ग साइड में पहुंच गई। इसके बाद सामने से आ रही वरना कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। लोगों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद कार को वहां से हटा दिया गया, जिससे मौके पर मौजूद लोग नाराज हो गए। उसके बाद वहां देखते ही देखते150 से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए। गुस्से में लोगों ने स्कॉर्पियो को चारों तरफ से घेर लिया, उस पर पत्थर फेंके और उसके शीशे तोड़ दिए। इसी दौरान गाड़ी के अंदर रखी बीयर की कैन और बोतलें भी बाहर निकालकर बोनट पर रख दी गईं।

डेढ़ घंटे तक चला ड्रामा

हंगामे के बीच एक बाइक सवार युवक ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकल सका। बाद में सूचना मिलने पर पीसीआर और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। इसके बाद क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त गाड़ी को सड़क से हटाया गया और यातायात सामान्य कराया गया।

गाड़ी को लेकर कई सवाल

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे वाली गाड़ी पर राजस्थान पुलिस लिखा हुआ था और उस पर पुलिस की फ्लैश लाइट (बीकन) भी लगी थी। लोगों के अनुसार गाड़ी का नंबर टैक्सी का था, लेकिन उस पर सफेद नंबर प्लेट लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में कॉन्स्टेबल सुंदरम और ड्राइवर मौजूद थे। साथ ही वहां पर यह भी चर्चा चल रही थी कि यह गाड़ी जेडीए में तैनात एक आरपीएस अधिकारी को दी गई है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
19 Jul 2026 10:39 am
Published on:
19 Jul 2026 10:21 am