जयपुर

जयपुर में आज 4 घंटे तक पावरकट: परकोटा क्षेत्र के 10 से ज्यादा इलाके रहेंगे प्रभावित

Jaipur Power Cut Today: जयपुर शहर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक लोगों को भीषण गर्मी में पावरकट का सामना करना पड़ेगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम मेंटेनेंस कार्य के कारण परकोटा क्षेत्र के 10 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखेगा।

2 min read
Apr 28, 2026
परकोटा क्षेत्र में आज 4 घंटे तक रहेगा पावरकट, पत्रिका फोटो

Jaipur Power Cut Today: जयपुर शहर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक लोगों को भीषण गर्मी में पावरकट का सामना करना पड़ेगा। जयपुर विद्युत वितरण निगम मेंटेनेंस कार्य के कारण परकोटा क्षेत्र के 10 से ज्यादा इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रखेगा। सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक करीब 4 घंटे तक पावरकट लिया जाएगा, जिससे शहर के परकोटा क्षेत्र के इलाके प्रभावित होंगे। बिजली विभाग की ओर से लाइन मेंटेनेंस और जरूरी तकनीकी कार्य के चलते यह पावरकट लिया जा रहा है। काम के दौरान सुरक्षा कारणों से संबंधित इलाकों की बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें

Rain Alert: राजस्थान में मौसम ने अचानक मारी पलटी, इन जिलों बारिश-ओलावृष्टि शुरू, 12 जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट

इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

गणगौरी बाजार, बोरडी का रास्ता, बारह भाइयों का रास्ता, दीनानाथ जी की गली, जच्चा खाना, कान महाजन का बड़, जयलाल मुंशी का रास्ता, जाट के कुआं का रास्ता, नगर निगम हेरिटेज कार्यालय, हवामहल और आसपास के क्षेत्र इस कटौती से प्रभावित रहेंगे। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि कटौती के समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि परेशानी से बचा जा सके।

यह बताया कारण

विद्युत निगम अ​धिकारियों के अनुसार बिजली लाइनों में लगे इंसुलेटर, बिजली तारों और अन्य उपकरण भीषण गर्मी के चलते खराब हो रहे हैं। जिन्हे आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए बदलना जरूरी है। इसके अलावा बिजली ट्रांसफार्मरों के रखरखाव का काम भी पावरकट के दौरान कराया जाएगा। अधिकतम 4 घंटे तक का पावरकट लिया जाएगा और जिस क्षेत्र में मेंटीनेंस कार्य पूरा हो गया है वहां न्यूनतम समय में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

बाहरी क्षेत्र में भी कराएंगे मेंटीनेंस

जयपुर ​विद्युत वितरण निगम ने बीते दिनों शहर में बिजली ट्रांसफार्मरों में लगी आग की घटनाओं को भी गंभीरता से लिया है। परकोटा क्षेत्र के अलावा शहर के जिन इलाकों में फॉल्ट की शिकायतें सर्वाधिक हैं उन्हे चिन्हित कर बाहरी क्षेत्र की कॉलोनियों में भी मेंटीनेंस कार्य कराने की योजना तैयार की है। इसके अलावा बिजली मेंटीनेंस टीम— एफआरटी को भी 24 घंटे फील्ड में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली शिकायतें दर्ज करने के लिए​ निगम के कॉल सेंटर्स को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ये भी पढ़ें

जयपुर से गुजरात तक ‘स्मगलिंग एक्सप्रेस’: शराब तस्करों के लिए ‘सेफ कॉरिडोर’ बनीं ट्रेनें
Also Read
View All