जयपुर

Jaipur Rain: जयपुर में फिर लौटेगा भारी बारिश का दौर, जल्द मौसम बदलेगा करवट

Jaipur Heavy Rain: जयपुर में एक बार फिर इस दिन से तेज बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। जानें...
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2024, 1:08 PM IST
Feature image

राजधानी जयपुर में सावन के आखिरी सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश हुई। शाम को शहर में अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। शहर के वैशाली नगर, अजमेर रोड, सोडाला, सी स्कीम, एमआइ रोड, सांगानेर, मानसरोवर में कुछ देर बारिश का दौर चला।

हालांकि बारिश दर्ज नहीं की गई। दिन में मौसम साफ रहा और धूप निकली। इधर, शहर में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार 21 अगस्त तक राजधानी में मौसम साफ रहेगा। हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी।

मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में जयपुर उत्तर, भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली, दौसा, बारां और कोटा में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

24-25 अगस्त को फिर लौटेगा मानसून

मौसम केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के पाकिस्तान क्षेत्र के ऊपर स्थित है। ऐसे में पूर्वी राजस्थान के भी अधिकतर भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने आएगी। कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 24-25 अगस्त से पुनः भारी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की आशंका है।

इस सीजन तोड़े कई रिकॉर्ड

इस बार मानसून के दौरान जयपुर में बारिश ने ऑल टाइम रेकॉर्ड तोड़ दिए। एक जून से 15 अगस्त तक 75 दिन में राजधानी में 1040 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह आंकड़ा जयपुर में अभी तक का सबसे अधिक बारिश का है। साल 1981 में जयपुर में 19 जुलाई को बाढ़ आई थी। उस साल भी इन्हीं 75 दिनों में 698.5 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

Updated on:
20 Aug 2024, 1:08 PM IST
Published on: