15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Quiz: खास चैलेंज, 15 मिनट में 25 सवाल, क्या आप जानते हैं अपना राजस्थान ? इस तरह लें हिस्सा

Developed Rajasthan 2047: अनूठी पहल, राजस्थान दिवस पर ‘राजस्थान को जानें’ क्विज शुरू, 15 मिनट में करने होंगे 25 प्रश्न हल

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Mar 15, 2026

Rajasthan Day: जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेश के युवाओं और जागरूक नागरिकों से विशेष ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह क्विज राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध कला-संस्कृति और विकास यात्रा को जानने का अच्छा अवसर है। साथ ही यह ‘विकसित राजस्थान-2047’ के विजन में सहभागिता का भी माध्यम बनेगी।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ‘राजस्थान को जानें’ नाम से आयोजित इस विशेष क्विज के माध्यम से प्रदेशवासी अपने राज्य के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से परिचित हो सकेंगे।

यह क्विज सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, Rajasthan Knowledge Corporation Limited (आरकेसीएल) और शिक्षा विभाग के सहयोग से तैयार की गई है। इसमें दो सेक्शन रखे गए हैं—‘राजस्थान को जानें’ और ‘विकसित राजस्थान-2047’। पहले सेक्शन में इतिहास, संस्कृति, भौगोलिक स्थिति, महापुरुषों के जीवन, सरकारी योजनाओं और खेल उपलब्धियों से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। वहीं दूसरे सेक्शन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, शिक्षा, जल प्रबंधन, उद्योग, स्थानीय शासन और डिजिटल बदलाव जैसे विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे।

इस तरह ले हिस्सा

यह क्विज 15 से 19 मार्च तक आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को quiz.rkcl.in पर मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। प्रत्येक प्रतिभागी को 15 मिनट में 25 प्रश्न हल करने होंगे। क्विज पूरी करने पर प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।