जयपुर

Jaipur Accident: रॉन्ग साइड से आई टैक्सी ने बाइक को मारी टक्कर, उछलकर सड़क पर गिरे 2 भाई; एक की दर्दनाक मौत

Jaipur Road Accident: मानसरोवर थाना इलाके में टैक्सी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
मौके पर क्षतिग्रस्त कार और बाइक। फोटो: पत्रिका

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में मंगलवार देर रात टैक्सी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रजत पथ मानसरोवर निवासी परमानंद (33) को मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गंगाराम का इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में भीषण हादसा, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में बुरी तरह चिपक गए शव; हाईवे पर मची चीख-पुकार

दोनों भाई वैशाली नगर के नर्सरी सर्कल स्थित जूतों की दुकान में काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान किरण पथ पर गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही टैक्सी ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।

उछलकर सड़क पर गिरे दोनों भाई

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने टैक्सी चालक भरतपुर निवासी रोहिताश्व को पकड़ लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परमानंद को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें

Bundi: घर की दहलीज से कुछ दूर उजड़ गया सुहाग और छिन गए तीन बेटे, सड़क पर चिपके को देख रोऐ जा रही थी मां…

Also Read
View All

अगली खबर