
Rain Alert Rajasthan: जयपुर। मौसम विभाग ने दो अप्रेल को देर रात दस बजे तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए राजस्थान के नौ जिलों में पूरी रात मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। विभाग के अनुसार जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
मौसम विभाग ने इसे येलो अलर्ट श्रेणी में रखा है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है। अधिकारियों ने अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण न लें। मौसम के सामान्य होने तक सतर्कता बरतना जरूरी बताया गया है।
जयपुर। प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है, जबकि राज्य का अधिकतम तापमान चूरू में 37.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, प्रदेश में आर्द्रता का स्तर 25 से 60 प्रतिशत के बीच बना हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और गुजरात से अरब सागर तक बना ट्रफ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
विभाग के अनुसार इस मौसम तंत्र का सबसे अधिक असर 3 और 4 अप्रैल को देखने को मिलेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कई हिस्सों में तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
Published on:
02 Apr 2026 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
