जयपुर

2 मई को गुलाबी होगा जयपुर: एक दिन में 500 दीवारें रंगने का रिकॉर्ड बनाने निकला निगम

जयपुर को और ज्यादा खूबसूरत और जीवंत बनाने के लिए नगर निगम ने “रंग दे गुलाबी” अभियान लॉन्च किया है। 2 मई 2026 को एक ही दिन में 500 दीवारों को रंगने का लक्ष्य रखा गया है।

less than 1 minute read
Apr 28, 2026

जयपुर। गुलाबी नगरी को नए रंगों में रंगने की तैयारी शुरू हो चुकी है। नगर निगम जयपुर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से पहले “रंग दे गुलाबी” अभियान की घोषणा की है। इस पहल के तहत 2 मई, शनिवार को शहरभर में एक ही दिन में 500 दीवारों को रंगने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में आयुक्त ओम कसेरा ने इसे जयपुर के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि “सफाई सेवा मैराथन” के बाद यह अभियान शहर की सुंदरता और जनभागीदारी को एक नए स्तर पर ले जाएगा।
अभियान का उद्देश्य केवल दीवारों को गुलाबी रंग में रंगना नहीं है, बल्कि जयपुर की पहचान को और मजबूत करना है। इसके तहत पारंपरिक गुलाबी के साथ-साथ आकर्षक और कलात्मक रंगों का उपयोग किया जाएगा, ताकि हर क्षेत्र अपनी अलग पहचान के साथ उभरे।

जनभागीदारी पर फोकस
इस अभियान में स्कूल, कॉलेज, एनजीओ, निजी संस्थाएं और कॉर्पोरेट समूहों के साथ आम नागरिक भी हिस्सा ले सकेंगे। विशेष रूप से पेंटिंग सेवाएं देने के इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 7470651609 एवं 7878252518 पर संपर्क कर सकते हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण पर नजर
यह अभियान आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। निगम का लक्ष्य है कि जयपुर न केवल साफ-सुथरा बल्कि देश के सबसे आकर्षक शहरों में भी शामिल हो।

फैक्ट बॉक्स
तारीख: 2 मई 2026
लक्ष्य: एक दिन में 500 दीवारें रंगना
पहल: नगर निगम जयपुर भागीदारी: स्कूल, कॉलेज, NGO, आमजन
थीम: गुलाबी + मल्टीकलर आर्ट
उद्देश्य: स्वच्छता + शहर की सुंदरता + जनभागीदारी

Published on:
28 Apr 2026 08:07 pm
Also Read
View All