जयपुर

26 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिर भी तीन लोगों को नई जिंदगी दे गया शुभम

दुनिया को अलविदा कहते हुए शुभम गोयल तीन लोगों को नई जिंदगी दे गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी दोनों किडनी एसएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दो मरीज को प्रत्यारोपित की गई जबकि लिवर को ग्रीन कोरिडोर बनाकर जोधपुर भेजा गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Nov 2024, 6:27 PM IST
Feature image

जयपुर। दुनिया को अलविदा कहते हुए शुभम गोयल तीन लोगों को नई जिंदगी दे गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी दोनों किडनी एसएमएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दो मरीज को प्रत्यारोपित की गई जबकि लिवर को ग्रीन कोरिडोर बनाकर जोधपुर भेजा गया।

ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि अलवर जिले के रामगढ़ स्थित छोटी बावड़ी निवासी 26 वर्षीय शुभम 13 नवंबर को सुबह छह बजे मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था। इस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। परिजन उसे अलवर स्थित एक अस्पताल में लेकर गए। उसके बाद उसे एसएमएस अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया लेकिन वो कामयाब नहीं हो सके।

17 नवंबर को शुभम के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद चिकित्सकों ने उसके परिजनों से अंगदान की बात कही। वो राजी हो गए। इसके बाद उसकी दोनों किडनी एसएमएस सुपरस्पेशलिटी में प्रत्यारोपित की गई, जबकि उसके लिवर को जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल भेजा गया।

Updated on:
18 Nov 2024, 6:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jaipur Metro Phase-2: डबल टनल टेक्नीक से लेकर रेलवे-एयरपोर्ट कनेक्टिविटी तक, क्या जानते हैं जयपुर मेट्रो फेज़-2 की 10 दिलचस्प बातें?

जयपुर: बैंक की सील लगी गड्डियां देखकर नहीं गिना था कैश, लग गया चूना; 15 लाख के सोने के सिक्के लेकर फरार हुए ठग, बाद में खुली पोल

राजस्थान विधानसभा में फिर 199 रह गए विधायक, जसवंत यादव के निधन से खाली हुई सीट; 3 साल में चौथी बार बनी ऐसी स्थिति

Rajasthan Bureaucracy News: अमरीका से जयपुर लौटे APO IAS शिखर अग्रवाल, विला-कॉटेज खरीद प्रकरण में अब ACB करेगी पूछताछ!

13 साल पहले बेटे की गवाही पर पिता को हुई थी उम्रकैद, अब राजस्थान हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, पत्नी की हत्या का था आरोप