जयपुर

Jaipur: 6 RDX Bomb रख दिए हैं, 11.45 पर उड़ जाएगा कॉलेज… कैंपस को खाली कराया, सर्च शुरू…

SKIT Jaipur Bomb Threat Email: बताया जा रहा है कि मेल किसी रमीज़ा हुसैन के नाम से भेजा गया है। उसमें श्रीलंकाई सुसाइड अटैक की तर्ज पर आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है सांप्रदायिक आधार पर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।
less than 1 minute read
Feb 18, 2026
Feature image
SKIT Bomb Threat

Jaipur SKIT College Bomb Threat: राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित एसकेआईटी कॉलेज में बम होने की धमकी से बुधवार को हड़कंप मच गया। कॉलेज प्रशासन को एक ईमेल मिला, जिसमें परिसर के भीतर छह आरडीएक्स बम लगाने और तय समय 11ः45 बजे विस्फोट करने की चेतावनी दी गई है। संदेश में सांप्रदायिक आधार पर आपत्तिजनक बातें भी लिखी गईं, जिसके बाद एहतियातन पूरे कैंपस को खाली करा लिया गया है और जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिसए दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने कॉलेज की इमारतों, लैब, लाइब्रेरी और पार्किंग क्षेत्र सहित हर हिस्से की बारीकी से तलाशी शुरू की है। छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजकर प्रवेश.निकास पर कड़ी निगरानी की जा रही है।

ईमेल के सोर्स को जांचने का प्रयास, साइबर सेल की मदद ले रही टीमें

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिक जांच में इसे दहशत फैलाने की साजिश या फर्जी धमकी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया गया है। साइबर सेल ईमेल के स्रोत, आईपी एड्रेस और सर्वर लोकेशन का पता लगाने में जुटी है। तकनीकी साक्ष्य जुटाकर प्रेषक की पहचान की जा रही है।

अफवाहों पर ना दें ध्यान

कॉलेज प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें। पुलिस ने भी स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और सर्च ऑपरेशन मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है। बताया जा रहा है कि मेल किसी रमीज़ा हुसैन के नाम से भेजा गया है। उसमें श्रीलंकाई सुसाइड अटैक की तर्ज पर आत्मघाती हमले की धमकी दी गई है सांप्रदायिक आधार पर आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

Updated on:
18 Feb 2026 11:04 am
Published on:
18 Feb 2026 11:04 am
Also Read
View All
Jaipur में अनूठी पहल: प्लॉट मालिक ने नहीं काटा पीपल का पेड़, 15 फीट ऊंचे पेड़ को जड़ समेत लगाया नई जगह

Jaipur: इलाज के लिए बाहर गया था परिवार, पीछे से फ्लैट पर किया कब्जा, किराए पर भी चढ़ाया, बजाज नगर थाना में शिकायत दर्ज

CCTV : राजस्थान पुलिस के ‘गढ़’ के सामने ज्वेलर्स शोरूम लूट की कोशिश, मुस्तैद गार्ड्स और सायरन से उलटे पांव भागे बदमाश

सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जेडीए का एक्शन, अवैध रिजॉर्ट-रेस्टोरेंट समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस, अब सीलिंग-ध्वस्तीकरण की तैयारी

जयपुर में 46 वर्षीय चरवाहे की हत्या, सिर पर गहरे चोट के निशान मिले, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया