जयपुर

SMS Hospital Fire : घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए राजस्थान सरकार, हादसे से दुखी अशोक गहलोत की बड़ी मांग

SMS Hospital Fire : सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के ट्रोमा सेंटर में रविवार देर रात लगी आग में 8 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने एसएमएस अस्पताल में लगी आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2025, 11:11 AM IST
कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत। फोटो पत्रिका

SMS Hospital Fire : सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के ट्रोमा सेंटर रविवार देर रात लगी आग में 8 गंभीर मरीजों की मौत हो गई। एसएमएस अस्पताल में लगी आग पर सीएम भजनलाल ने दुख व्यक्त किया वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

घायलों को शीघ्र ‌स्वस्थ करें - अशोक गहलोत

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर लिखा कि SMS अस्पताल के ट्रोमा सेंटर के ICU में आग लगने से 7 लोगों की मृत्यु बहुत दुखी करने वाली है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में कम से कम जनहानि हो। प्रभु दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं घायलों को शीघ्र ‌स्वस्थ करें।

इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए

कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि राज्य सरकार इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में कहीं भी ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश : भजनलाल

सवाईमानसिंह अस्पताल जयपुर के ट्रोमा सेंटर में लगी आग से 8 गंभीर मरीजों की मौत होने पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर लिखा कि जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आग लगने की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों से जानकारी ली और त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्थिति पर लगातार रखी जा रही है नजर - राजस्थान सीएम

सीएम भजनलाल शर्मा ने आगे लिखा कि मरीजों की सुरक्षा, इलाज और प्रभावित लोगों की देखभाल के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Updated on:
6 Oct 2025, 11:11 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर