जयपुर

IPL Match : राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस मैच आज शाम 7.30 बजे, जयपुर के लिए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था

IPL Match : जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आज शनिवार शाम 7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को आइपीएल का मैच खेला जाएगा। आईपीएल मैच की वजह से आज जयपुर के ट्रैफिक में कुछ बदलाव होगा। कई मार्गों का डायवर्जन है। तो पढ़ें यह खबर।

2 min read
फोटो - AI

IPL Match : जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में आज शनिवार शाम 7.30 बजे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को आइपीएल का मैच खेला जाएगा। आईपीएल मैच की वजह से आज जयपुर के ट्रैफिक में कुछ बदलाव होगा। सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को होने वाले आईपीएल के मुकाबले को लेकर पुलिस और यातायात विभाग ने विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच टी-20 मैच शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शकों और वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

स्टेडियम के चारों ओर नो-पार्किंग जोन घोषित

पुलिस के अनुसार गांधीनगर मोड़, टोंक रोड, रामबाग सर्किल, स्टेच्यू सर्किल, जनपथ और पंकज सिंहवी मार्ग सहित कई रास्तों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। जरूरत पड़ने पर सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। वहीं स्टेडियम के चारों ओर नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है।

अलग-अलग गेट के अनुसार पार्किंग स्थल तय

दर्शकों के लिए अलग-अलग गेट के अनुसार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। टैक्सी सर्विस, ऑनलाइन राइड्स के लिए भी पिकअप व ड्रॉप पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मैच के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

रॉयल्स-टाइटंस के बीच मैच आज शाम 7:30 बजे

जयपुर। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शनिवार को यहां एसएमएस स्टेडियम में आइपीएल का मैच खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो मैच हार चुकी रॉयल्स को यहां पहली जीत की तलाश है। राजस्थान इन दोनों मैचों में 200 रन से अधिक के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई।

राजस्थान और गुजरात ने आइपीएल के इस सीजन में अब तक 10 मैचों में छह-छह मुकाबले जीते हैं और चार-चार मैच हारे हैं। रॉयल्स बेहतर नेट रन रेट (0.510) के कारण गुजरात से आगे है। हालांकि, गुजरात ने लगातार तीन जीत हासिल की हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए आज करो मरो जैसी स्थिति है, आज उन्हें हर हाल में मैच जीतना होगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro Phase-2 : जयपुर मेट्रो फेज-2 के निर्माण की राह आसान, एडीबी देगा 6500 करोड़ का लोन
Published on:
09 May 2026 08:44 am
Also Read
View All