जयपुर

Jaipur Tanker Blast : भजनलाल सरकार व जयपुर जिला प्रशासन संजीदा, परिजनों की कर रहे सहायता

Jaipur Tanker Blast : जयपुर जिला प्रशासन ने घायलों एवं मृतकों के परिजनों के ठहरने एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था की है। साथ ही जिला प्रशासन ने सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया है। जिसमें अधिकारी एवं कर्मचारी 8-8 घंटे की तीन शिफ्टों में पीड़ितों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2024, 2:25 PM IST
Jaipur Tanker Blast Bhajanlal Government and Jaipur District Administration are Serious Free Arrangements for Family Members

Jaipur Tanker Blast : अजमेर रोड पर भांकरोटा में हुए टैंकर ब्लास्ट को लेकर भजनलाल सरकार व जयपुर जिला प्रशासन संजीदा है। उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों की पालना में जिला प्रशासन दिल्ली-अजमेर हाईवे पर शुक्रवार को घटित दुर्घटना के घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रात्रि विश्राम एवं भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था कर रही है। घायलों एवं मृतकों के परिजनों के रुकने, शयन करने एवं भोजन की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, जयपुर नगर निगम सीमा कुमार एवं जिला रसद अधिकारी त्रिलोकचंद मीणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त अधिकारी दुर्घटना के घायलों एवं मृतक आश्रितों के लिए रात्रि विश्राम एवं भोजन गुणवत्तापूर्ण इंतजाम सुनिश्चित कर रहे हैं।

3 शिफ्टों में कर रहे हैं कार्य

हादसे को लेकर जयपुर जिला प्रशासन संपूर्ण संवेदनशीलता बरतते हुए दुर्घटना के पीड़ितों, घायलों के सर्वोत्तम उपचार एवं मृतकों के आश्रित परिजनों सभी जरूरतों के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन ने सवाई मानसिंह अस्पताल में कैंप कार्यालय संचालित किया है। इस कैंप कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे के दौरान 3 शिफ्टों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं।

अरुण शर्मा कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी

कैंप कार्यालय की संपूर्ण प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी जयपुर-दक्षिण अरुण शर्मा नोडल अधिकारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।

Updated on:
22 Dec 2024, 2:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All