Ashok Gehlot Request : जोधपुर में बीते साल मार्च माह में तेज अंधड़ की बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से रबी सीजन की फसलों में बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान की भरपाई अभी तक न होने पर कांग्रेस के बड़े नेता अशोक गहलोत एक बार फिर सक्रिय हुए। अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर आज रविवार को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा से अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सीएम भजनलाल इस राशि को जल्द से जल्द जारी करवाकर किसानों को राहत दिलवाएं।