Ashok Gehlot Advice : बांग्लादेश में 16 दिसंबर को 53वां विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बांग्लादेश में भारत और PM मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए। जिसमें कहा गया कि ‘बांग्लादेश पर अब दिल्ली नहीं, ढाका का राज चलेगा। इस को लेकर भारत में काफी नाराजगी है। बांग्लादेश को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ी सलाह दी। गहलोत ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बांग्लादेश में बढ़ रहे भारत विरोधी माहौल और हिन्दू अल्पसंख्यकों के प्रति हिंसा पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।