
PM Modi Jaipur Visit : पीएम नरेंद्र मोदी ने जयपुर के दादिया गांव में आयोजित 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम राजस्थान को तोहफों से नवाज दिया। पीएम मोदी ने ऊर्जा, सड़क, रेलवे और जल से जुड़ी 46 हजार 300 करोड़ रुपए से अधिक की 24 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
2- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, बीते 1 वर्ष में राजस्थान के विकास को नई गति, नई दिशा देने में सीएम भजनलाल और उनकी पूरी टीम ने बहुत परिश्रम किया है। ये पहला वर्ष एक प्रकार से आने वाले अनेक वर्षों को मजबूत नींव बना है। आज का उत्सव सरकार के एक साल पूरा होने तक सीमित नहीं है, ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का भी उत्सव है, राजस्थान के विकास का भी उत्सव है।
3- पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही मैं निवेश शिखर सम्मेलन के लिए राजस्थान आया था। देश और दुनिया भर के बड़े-बड़े निवेशक यहां जुटे थे। आज यहां 45-50 हजार करोड़ रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजना राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थायी समाधान करेंगे।
4- पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस कभी आपके जीवन से पानी की मुश्किले कम नहीं करना चाहती थी। कांग्रेस समाधान के बजाय राज्यों के बीच जल विवाद को ही बढ़ावा देती रही। राजस्थान ने इस कूटनीति के कारण बहुत कुछ भुगता है।
5- पीएम मोदी ने कहा, अभी कुछ दिन पहले ही महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो वहां भी लगातार तीसरी बार बहुमत मिला है। वहां भी पहले से कहीं अधिक सीटें भाजपा को मिली हैं। इससे पहले हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। हरियाणा में भी पहले से ज्यादा बहुमत लोगों ने दिया है।
6- पीएम मोदी ने कहा, अभी हुए राजस्थान के उपचुनाव में भी हमने देखा है कि कैसे भाजपा को लोगों ने जबरदस्त समर्थन दिया है। ये दिखाता है कि भाजपा के काम और भाजपा के कार्यकर्ताओं की मेहनत और आज जनता-जनार्दन को कितना विश्वास है।
7- पीएम मोदी ने कहा, इस समझौते से राजस्थान और मध्य प्रदेश दोनों राज्य के विकास में तेजी आएगी। आज ही ईसरदा लिंक परियोजना का शिलान्यास हुआ है। इस समझौते से हरियाणा और राजस्थान को फायदा होगा।
8- पीएम मोदी ने कहा, मैं जब गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मां नर्मदा का पानी गुजरात के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने का बड़ा अभियान चलाया था। तब उसे रोकने के लिए भी कांग्रेस द्वारा और कुछ एनजीओ द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए।
9- पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक और भार्तियों में घोटाला राजस्थान की पहचान बन चुकी थी। पर भाजपा सरकार ने आते ही इसकी जांच शुरू की। कई गिरफ्तारियां हुईं।
10- पीएम मोदी ने कहा, पीएम सम्मन निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खातों में पैसा भेजता है। अब राजस्थान की डबल इंजन सरकार उसमें इजाफा करके अतिरिक्त पैसे जोड़कर किसानों को मदद पहुंचा रही है।
11- पीएम मोदी ने कहा, मुझे याद है गुजरात में एक जैन महात्मा बुद्धि सागर जी महाराज थे। उन्होंने 100 साल पहले लिखा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब किराने की दुकान में पीने का पानी दिखेगा। आज आज हम किराने की दुकान से पानी खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
12- पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए हम अनेक नई योजनाएं बना रहे हैं। जैसे लखपति दीदी योजना। महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को ड्रोन पायलट बना रहे हैं। राजस्थान सरकार इस योजना को आगे बढ़ाने में मदद कर रही है।
13- पीएम मोदी ने कहा, हम एक नई योजना शुरू कर रहे हैं। बीमा सखी योजना, जिसके तहत गांवों में बहनों बेटियों को बीमा के काम से जोड़ा जाएगा। उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रारंभिक वर्षों में जब तक उनका काम जमे नहीं, उनको मानदंड के रूप में कुछ राशि भी दी जाती रहेगी।
14- पीएम मोदी ने कहा, जब मैं मुख्यमंत्री था, तब भैरों सिंह शेखावत और जसवंत सिंह मुझसे मिलने गुजरात आए थे। मैंने पूछा कैसे आए तो उन्होंने कहा आपसे ऐसे ही मिलने आए हैं। भैरों सिंह की उंगली पड़कर कई लोग राजनीति में आए हैं। लेकिन वो मेरे सामने बैठे नहीं, खड़े रहे। मैं हैरान रह गया। तब भैरों सिंह ने कहा कि आपने जो किया है वह बहुत बड़ा काम है। आपने नर्मदा नदी का पानी राजस्थान को दिया है। उसी की बदौलत राजस्थान के चूरू, झुंझुनू, हनुमानगढ़, जालौर, बाड़मेर जिलों को नर्मदा का पानी मिल रहा है।
15- संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राजस्थान सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।
Updated on:
17 Dec 2024 02:06 pm
Published on:
17 Dec 2024 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
