8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का 9 से 22 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान, राजस्थान में 4 दिन बारिश और 40 KMPH की गति से हवा चलने की संभावना

Weather Update : मौसम विभाग ने 9 से 22 अक्टूबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
meteorological department forecast 9 to 22 oct rajasthan 4 days rain wind

Rajasthan Weather : फाइल फोटो - ANI

Weather Update : मौसम विभाग ने 9 से 22 अक्टूबर तक के मौसम का पूर्वानुमान (FORECAST) जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में उत्तर पश्चिम राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर एक परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना है। इसके असर से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं और आस-पास के जिलों में 10-11 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की संभावना है। 13 और 14 अक्टूबर को उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के जिलों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान में 9 से 15 अक्टूबर तक तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है।

16 से 22 अक्टूबर तक सामान्य से कम बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दूसरे सप्ताह में यानि 16 से 22 अक्टूबर तक सामान्य से कम बारिश की संभावना है। प्रदेश के अन्य भागों में 9 से 22 अक्टूबर तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की संभावना है।

पिछले सप्ताह के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार बीते सप्ताह राजस्थान में मौसम मुख्यत: शुष्क ही रहा। पिछले सप्ताह दीर्घावधि वर्षा के औसत से 100 फीसदी कम दर्ज की गई है। आइएमडी के अनुसार राजस्थान में 2 से 8 अक्टूबर के दौरान सामान्य वर्षा 4.0 एमएम के मुकाबले 100 फीसदी कम दर्ज की गई है।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिलानी में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 11 स्थानों का अधिकतम तापमान 8 अक्टूबर को 37 डिग्री सेल्सियस से 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिलानी का 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर का 38.6 डिग्री सेल्सियस, चूरू और जैसलमेर का 38.5 डिग्री सेल्सियस,चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस, फलोदी और श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान माउंटआबू का रहा

बात करें न्यूनतम तापमान की तो प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंटआबू का 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सिरोही का 16.4, फतेहपुर का 17.3, सीकर का 18, नागौर का 19.2, जवाई डेम पाली का 19.4 और वनस्थली का 19.9 डिग्री सेल्सियस रहा।