
Rajasthan News : खुशखबर। राजस्थान के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दूध मिलने लगा। महिला बाल विकास विभाग की योजना शुरू। महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध पहुंचाना शुरू कर दिया है। विभाग ने हर तीन माह के लिए 743.5 मैट्रिक टन दूध आपूर्ति के लिए राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) को ऑर्डर दिया है। आरसीडीएफ ने 256.4 मैट्रिक टन दूध की आपूर्ति शुरू कर दी है।
राजस्थान पत्रिका ने गत 27 नवंबर को ‘सात माह बीते… आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को कब मिलेगा दूध’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर इस मामले को उजागर किया। इसके बाद विभाग ने आरसीडीएफ से दूध आपूर्ति की तैयारी शुरू की और इसी माह आरसीडीएफ को दूध आपूर्ति के लिए वर्कऑर्डर दिया गया।
समेकित बाल विकास सेवाएं के निदेशक ओ.पी. बुनकर ने बताया कि इसी माह सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। हर तीन माह के लिए दूध आपूर्ति के लिए वर्कऑर्डर दिया जाएगा।
बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध पिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा की थी। अब उदयपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में विभाग ने मुख्यमंत्री से आंगनबाड़ी केंद्रों में दूध आपूर्ति करवाने के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना का शुभारंभ भी करवाया।
Updated on:
17 Dec 2024, 11:16 AM IST
Published on:
17 Dec 2024, 11:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.